फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Protest: शोभा डे ने सलमान खान के ‘इट्स डन ब्रो’ पोस्ट को बताया 'क्रिंज', बॉलीवुड पर भी साधा निशाना

Wed, 29 Jul 2026 12:53 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shobhaa De on Salman Khan: लेखिका और कॉलमनिस्ट शोभा डे ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड के रवैये पर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
सलमान खान और शोभा डे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोभा डे ने सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल के दौरान सलमान खान के सोशल मीडिया पोस्ट का मजाक उड़ाते हुए उसे ‘क्रिंज’ बताया।

इन कलाकारों पर उठाए सवाल

विज्ञापन

शोभा डे ने यह बात अपने लेख में कही, जो दप्रिंट में प्रकाशित हुआ है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के बड़े सितारे इस मुद्दे को समझ नहीं पाए और जेन जी की सोच से काफी दूर नजर आए।

उन्होंने खास तौर पर कंगना रनौत, हेमा मालिनी और अनुपम खेर के बयानों पर भी सवाल उठाए। सलमान खान के पोस्ट पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, ‘सलमान खान ने सोनम वांगचुक को ‘ब्रो’ कहकर संबोधित किया और उन्हें घर का खाना भेजने की बात कही ताकि वे अपना अनशन तोड़ दें।

इस पर लोगों ने तारीफ नहीं, बल्कि मजाक उड़ाया। शायद सलमान को लगा कि वह ‘कूल’ बन रहे हैं, लेकिन जेन जी के लिए ‘कूल’ की परिभाषा अलग है। और यह मैसेज बिल्कुल भी कूल नहीं था।’

विज्ञापन

सलमान खान - फोटो : X @salmankhan

बॉलीवुड पहले कभी इतना ‘अनकूल’ नहीं लगा
उन्होंने आगे लिखा, ‘बॉलीवुड पहले कभी इतना ‘अनकूल’ और इतना गैर-जरूरी नहीं लगा। कुछ सितारों ने ऐसे पोस्ट किए जैसे वो चैटजीपीटी से लिखवाए गए हों, और वो भी तब जब उन्हें कहीं से इशारा मिला।

जिन सितारों की फिल्में यंग इंडिया पर निर्भर करती हैं, वही अब मजाक का शिकार बन रहे हैं। हेमा मालिनी और अनुपम खेर जैसे सीनियर सितारों ने भी हालात को और बिगाड़ा, वहीं कंगना रनौत ने अपने बयानों से बचे-खुचे जेन जी फैंस भी खो दिए।’

उन्होंने जेन जी के बारे में कहा कि यह पीढ़ी किसी सेलिब्रिटी की मोहताज नहीं है। ‘जेन जी को किसी स्टार के सपोर्ट की जरूरत नहीं है, बल्कि अब सितारों को जेन जी की जरूरत है। यह एक ऐसी पीढ़ी है जो अपने तरीके से सोचती, बोलती और आगे बढ़ती है।’

विज्ञापन

सलमान खान का पोस्ट क्या था?
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक से अपील की थी कि वह अपनी हड़ताल को आगे न बढ़ाएं। उन्होंने लिखा, ‘सोनम, इट्स डन ब्रो। इसे और मत बढ़ाओ। कुछ खा लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।’

ये भी पढ़ें- Raaka: दो पार्ट में बनेगी अल्लू अर्जुन की ‘राका’, करोड़ों के बजट में बन रही फिल्म; ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें