बॉलीवुड पहले कभी इतना ‘अनकूल’ नहीं लगा
उन्होंने आगे लिखा, ‘बॉलीवुड पहले कभी इतना ‘अनकूल’ और इतना गैर-जरूरी नहीं लगा। कुछ सितारों ने ऐसे पोस्ट किए जैसे वो चैटजीपीटी से लिखवाए गए हों, और वो भी तब जब उन्हें कहीं से इशारा मिला।
जिन सितारों की फिल्में यंग इंडिया पर निर्भर करती हैं, वही अब मजाक का शिकार बन रहे हैं। हेमा मालिनी और अनुपम खेर जैसे सीनियर सितारों ने भी हालात को और बिगाड़ा, वहीं कंगना रनौत ने अपने बयानों से बचे-खुचे जेन जी फैंस भी खो दिए।’
उन्होंने जेन जी के बारे में कहा कि यह पीढ़ी किसी सेलिब्रिटी की मोहताज नहीं है। ‘जेन जी को किसी स्टार के सपोर्ट की जरूरत नहीं है, बल्कि अब सितारों को जेन जी की जरूरत है। यह एक ऐसी पीढ़ी है जो अपने तरीके से सोचती, बोलती और आगे बढ़ती है।’
सलमान खान का पोस्ट क्या था?
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर सोनम वांगचुक से अपील की थी कि वह अपनी हड़ताल को आगे न बढ़ाएं। उन्होंने लिखा, ‘सोनम, इट्स डन ब्रो। इसे और मत बढ़ाओ। कुछ खा लो। अगर चाहो तो मैं घर से खाना भेज दूंगा।’
ये भी पढ़ें- Raaka: दो पार्ट में बनेगी अल्लू अर्जुन की ‘राका’, करोड़ों के बजट में बन रही फिल्म; ये एक्ट्रेस आएंगी नजर