नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में अपने छोटे से ही सही लेकिन दमदार किरदार के जरिये डिजिटल दुनिया में धमाल मचा देने वाले अभिनेता सिकंदर खेर के लिए नई खुशखबरी अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से आई है। इस ओटीटी के लिए ‘अवेंजर्स’ सीरीज की फिल्मों से मशहूर हुए निर्देशक भाइयों रूसो ब्रदर्स ने जो जासूसी सीरीज ‘सिटाडेल’ बनानी शुरू की है, उसके भारतीय संस्करण के लिए सिकंदर खेर का नाम भी फाइनल हो गया है। ओटीटी पर चर्चित वेब सीरीज को अलग अलग देशों में वहां की आबोहवा के अनुसार बनाने का चलन अरसे से रहा है। ‘द नाइट मैनेजर’ भी इसी तरह की सीरीज रही है और इसी क्रम को आगे बढ़ाने जा रही है ‘सिटाडेल’ अपने भारतीय रूपातंरण में।