फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID: छह वर्षों बाद फिर से दरवाजा तोड़ेंगे दया, एसीपी प्रद्युमन के साथ ‘सीआईडी’ कर रहा धमाकेदार वापसी

Fri, 25 Oct 2024 02:10 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी का मशहूर शो ‘सीआईडी’ वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। निर्माताओं ने गुरुवार को अपडेट साझा कर इसकी जानकारी दी और बताया कि जल्द ही इसका प्रोमो रिलीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सीआईडी की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सीआईडी’ के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीस वर्षों से अधिक टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाला यह शो वापसी के लिए तैयार है। गुरुवार को निर्माताओं ने अपडेट साझा करते हुए बताया कि शो का प्रोमो 26 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


निर्माताओं ने क्लिप की साझा
दिलचस्प बात यह है कि निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी साझा की है, जिसमें शो के चहेते सितारे शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दया शेट्टी नजर आ रहे हैं। क्लिप की शुरुआत दयानंद शेट्टी की गहरी आंखों के क्लोज-अप शॉट से होती है। फिर हम एसीपी प्रद्युमन को मूसलाधार बारिश में पुलिस की गाड़ी से बाहर निकलते हुए देख सकते हैं। बैकग्राउंड में सीआईडी का मशहूर थीम म्यूजिक बजता है।
Jigra Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर ‘जिगरा’ हुई फेल, जानें अब तक का कलेक्शन
विज्ञापन


शो के कलाकारों में भी उत्साह
जासूसी ड्रामा सीआईडी में ‘इंस्पेक्टर पंकज’ की अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता अजय नागरथ ने भी अपने सोशल मीडिया पर क्लिप साझा की और कैप्शन में लिखा, "क्या आप उत्साहित हैं?" इससे पता चलता है कि शो के कलाकारों में भी इसे लेकर काफी उत्साह है।


प्रशंसकों को है शो का बेसब्री से इंतजार
प्रशंसकों के चहते शो की वापसी की घोषणा ने उन्हें उत्साहित कर दिया है। अब वह इसका बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, "ओएमजी बहुत उत्साहित हूं। सीआईडी फिर से वापस आ गया है।" एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "हां... बहुत उत्साहित हूं।" 

सीआईडी के बारे में
सोनी टीवी की हिट सीरीज सीआईडी अक्तूबर 2018 में बंद हो गई, जिसने 20 साल का सफल दौर पूरा किया। शो में काम करने वाले कलाकार अपने बेहतरीन अभिनय की बदौलत घर-घर में मशहूर हो गए। अब एक बार फिर आपके चहेते शो और पसंदीदा किरदारों की वापसी हो रही है।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बताया कैसे हुए दिवालिया, बोलें-मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें