फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CID 2: एसीपी प्रद्युम्न ने कहा- ‘कुछ तो गड़बड़ है’, ‘सीआईडी 2’ के नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Mon, 02 Dec 2024 01:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

CID 2: टीवी का लोकप्रिय शो ‘सीआईडी’ पांच वर्षों के बाद फिर से वापसी कर रहा है। हाल ही में इसका नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें शो के अभिनेता शिवाजी साटम अपना मशहूर संवाद  'कुछ तो गड़बड़ है' बोलते हुए नजर आएं। 
 
विज्ञापन
सीआईडी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीस वर्षों तक छोटे पर्दे पर राज करने वाला शो सीआईडी पांच साल के अंतराल के बाद फिरसे से टीवी पर वापसी करने को तैयार है। अक्टूबर 2024 में शो को लेकर घोषणा की गई थी कि यह वापसी करेगा। हाल ही में इसका टीजर भी जारी हुआ। टीजर में पक्के दोस्त दया और अभिजीत आमने-सामने नजर आएं। इस टीजर ने प्रशंसकों में चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


जारी हुआ नया प्रोमो
हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया। शिवाजी साटम जो शो में एसीपी प्रद्युम्न का किरदार निभाते हैं, अपना मशहूर संवाद  'कुछ तो गड़बड़ है' बोलते हुए नजर आएं। इस नए प्रोमों ने लोगों को उत्साहित कर दिया। इस नए प्रोमो का  शीर्षक था, "उनकी कहानी बाकी है जिनका नाम ही काफी है!"
Triptii Dimri: ‘कला’ के पूरे हुए दो साल, तृप्ति डिमरी ने कहा-जैसे कल की ही बात हो
विज्ञापन


दरवाजा तोड़ते दिखें दया
इससे पहले जारी प्रोमो में दर्शकों ने दया को दरवाजा तोड़ते हुए देखा, जिसके लिए वह शो में मशहूर हैं। अब इस प्रोमो में वह क्राइम को सुलझाने के लिए वापिस आ चुके हैं। प्रशंसक इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। 

प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया
प्रशंसक अपने पसंदीदा शो ‘सीआईडी’ CID की वापसी के लिए बहुत उत्साहित हैं। नए प्रोमो के कमेंट सेक्शन में, एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, "मेरा पसंदीदा शो, मैं बहुत उत्साहित हूं।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "ऑल टाइम फेवरेट शो।" एक टिप्पणी में लिखा था, "धन्यवाद सोनी टीवी। अपने पसंदीदा शो को फिर से टीवी पर देखना एक शानदार पल है।" एक उपयोगकर्ता ने यह भी टिप्पणी की, "सीआईडी वापस आ गई है... उफ्फ हर कोई वापस आ रहा है... और ज्यादा इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता।" यह शो 21 दिसंबर से प्रसारित होगा।
Kavita Kaushik: हम स्वैग-दादागीरी से खुश हैं, विवेक ओबेरॉय की तारीफ कर कविता कौशिक ने सलमान खान पर साधा निशाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें