फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Odyssey: नोलन की अगली फिल्म का क्रेज, रिलीज से सालभर पहले सिर्फ एक मिनट में बिके पहली स्क्रीनिंग के टिकट

Fri, 18 Jul 2025 04:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Christopher Nolan: हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की रिलीज से एक साल पहले ही इसके टिकट्स को लोग हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
टॉम हॉलैंड - फोटो : सोशल मीडिया- People
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन एक बार फिर सिनेमा प्रेमियों के लिए खास सौगात लेकर आने वाले हैं। उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘द ओडिसी’ की पहली स्क्रीनिंग के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक गए, वो भी फिल्म की रिलीज से पूरे एक साल पहले। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब नोलन की फिल्म को लेकर इस कदर दीवानगी देखने को मिली है, इससे पहले 'द डार्क नाइट' समेत कई फिल्मों को कुछ ऐसा ही प्यार मिल चुका है।
विज्ञापन


एक साल पहले ही थिएटर हुआ हाउसफुल
आईमैक्स ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी दी कि 'द ओडिसी' की शुरुआती स्क्रीनिंग के टिकट बिक्री के लिए जैसे ही खुले, मिनटों में पूरी तरह से सोल्ड आउट हो गए। यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन 17 से 19 जुलाई 2026 की प्रीव्यू स्क्रीनिंग्स के लिए अमेरिका के प्रमुख थिएटर्स पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं।
 

फिल्म की स्टाराकास्ट
‘द ओडिसी’ में हॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, ऐनी हैथवे और चार्लीज थेरॉन जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। ऐसे सितारों की मौजूदगी से पहले ही ये फिल्म चर्चा में थी, लेकिन टिकट बुकिंग ने अब इस बात का सबूत भी दे दिया है कि फिल्म रिलीज होते ही धमाल मचाने वाली है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: OTT Releases: 'कुबेर' से लेकर 'द भूतनी' तक, ओटीटी पर हॉरर-थ्रिल का फुल डोज लेकर रिलीज हुईं यह फिल्में-सीरीज

कैसी होगी फिल्म की कहानी?
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात है कि ये ग्रीक कवि होमर की रचना ‘ओडिसी’ पर बेस्ड है। ये महाकाव्य योद्धा ओडीसियस की ट्रोजन युद्ध से घर वापसी की रोमांचक, रहस्यमयी और आध्यात्मिक सफर को दर्शाता है। फैंस इस बात को लेकर काफी उत्सुक हैं कि नोलन इसे किस तरह से पेश करेंगे।

पहली भी बनी हैं योद्धा ओडीसियस पर फिल्में
‘ओडिसी’ पर आधारित फिल्में पहले भी बनी हैं। साल 1954 की फिल्म ‘यूलिसेस’ और कोएन ब्रदर्स की 2000 की ‘ओ ब्रदर, व्हेयर आर दो?’ जैसी फिल्में इस महाकाव्य से प्रेरित रही हैं। लेकिन क्रिस्टोफर नोलन की स्टोरीटेलिंग और विजुअल तकनीक को देखते हुए इस फिल्म के भव्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें