'मेमेंटो' फिल्म की मेकिंग को याद किया
ऑस्कर जीतने वाले डायरेक्टर ने अपनी साल 2000 की हिट फिल्म 'मेमेंटो' के बारे में बात करते हुए अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी और प्रोड्यूसर एम्मा थॉमस को फिल्म की कहानी (स्क्रीनप्ले) सुनाई थी। एम्मा को स्क्रिप्ट तो पसंद आई, लेकिन उन्हें इसके अनोखे स्ट्रक्चर को लेकर चिंता थी। नोलन ने कहा, 'उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी लगी, लेकिन उन्हें लगा कि कहानी को उल्टे क्रम (रिवर्स क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर) में सुनाना रिस्क था। वहीं, नोलन को भरोसा था कि फिल्म की अनोखी कहानी कहने का तरीका ही आखिर में उसकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
'मेमेंटो' के समय आई थीं दिक्कतें?
नोलन ने यह भी बताया कि शुरू में 'मेमेंटो' को डिस्ट्रीब्यूटर्स का साथ मिलने में मुश्किल हुई थी, जिससे फिल्म के शुरुआती डेवलपमेंट के दौरान जताई गई कुछ चिंताएं सही साबित हुईं। नोलन ने कहा, 'फिर हमने इसे ऐसे लोगों को बेचने की कोशिश की जिन्हें यह समझ नहीं आई, इसलिए वह बिल्कुल सही थीं। उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन आखिरकार यह दर्शकों तक पहुंची और दर्शकों ने इसे पसंद किया। असली रिस्क बिचौलियों, फाइनेंसरों और स्टूडियो से होता है'।
कब रिलीज होगी 'द ओडिसी'?
नोलन ने आगे कहा, 'मैं 'द ओडिसी' के बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहा हूं, लेकिन पहले भी दर्शकों पर भरोसा करने का हमें अच्छा फल मिला है। नोलन ने कहा कि आगामी फिल्म 'द ओडिसी' में भी काफी क्रिएटिव रिस्क लिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक इस पर भी वैसा ही अच्छा रिस्पॉन्स देंगे, जैसा उन्होंने 'मेमेंटो' के साथ दिया था। बता दें कि 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।