फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Param Sundari: चर्च में सिद्धार्थ-जान्हवी के रोमांटिक सीन पर छिड़ा विवाद, ईसाई समुदाय ने दी खुली चेतावनी

Thu, 14 Aug 2025 02:52 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Param Sundari Controversy: हाल ही में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके एक सीन को लेकर विवाद छिड़ गया है। 

विज्ञापन
परम सुंदरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ-जान्हवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'परम सुंदरी' का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया गया। अब फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन को लेकर विवाद छिड़ गया है। इसे फिल्म से हटाने की मांग की जा रही है और ऐसा ना करने पर चेतावनी भी दी गई है। आइए जानते हैं आखिर किस सीन को लेकर और क्यों हो रहा विरोध। 

चर्च के अंदर दिखाए सीन को हटाने की मांग

विज्ञापन

'परम सुंदरी' फिल्म के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर चर्च में रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। इसी सीन को आधार बनाकर ईसाई समुदाय के सदस्यों ने विरोध जताया है। वॉचडॉग फाउंडेशन ने CBFC, मुंबई पुलिस, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर निर्माताओं को फिल्म और ट्रेलर से इस सीन को हटाने का निर्देश देने को कहा है। शिकायत में कहा गया है कि ज्यादा लोगों को आकर्षित करने के लिए ऐसा किया जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Coolie: ‘कुली’ में रजनीकांत का जलवा, इन कलाकारों ने भी चलाया अपना जादू; किस किरदार में दिखा कौन सा एक्टर?

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी
शिकायत में कहा गया है कि चर्च एक पवित्र स्थल है और इसे अश्लील सामग्री के मंच के रूप में चित्रित नहीं किया जाना चाहिए। ये सीन धार्मिक स्थल की पवित्रता का अनादर करते हैं और ईसाई समुदाय की भावनाओं को आहत करते हैं।  शिकायत करते हुए समूह ने चेतावनी दी कि यदि निर्माता फिल्म से सीन को हटाने में विफल रहे तो जनता द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


कब रिलीज होगी फिल्म?
तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म ने प्रोड्यूस किया है। ‘परम सुंदरी’ की इससे पहले दो बार रिलीज डेट आगे बढ़ चुकी है। फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। फिर इसकी रिलीज डेट 25 जुलाई फाइनल की गई थी, लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ाकर 29 अगस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें