फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Choi Jung Woo Died: दक्षिण कोरिया के मशहूर अभिनेता चोई जंग वू का निधन, इन फिल्मों में की दमदार अदाकारी

Tue, 27 May 2025 04:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Choi Jung Woo Passed Away: दक्षिण कोरिया के मशहूर अभिनेता चोई जंग वू का निधन हो गया है। उनकी एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी। उनकी मौत किस वजह से हुई है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
चोई जंग वू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया के अभिनेता चोई जंग वू का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह फिल्म 'द लीजेंड ऑफ द ब्लू सी', 'सिटी हंटर' और 'डॉक्टर स्ट्रेंजर' के लिए जाने जाते हैं। उनकी एजेंसी ब्लेस ईएनटी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन के बारे में जानकारी दी। स्टेटमेंट में लिखा है 'अभिनेता चोई जंग वू ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन किस वजह से हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है।'
विज्ञापन

 

अवसाद में चोई जंग वू
बताया जाता है कि वह अवसाद और घबराहट की समस्या से परेशान थे। चोई जंग ने सबसे पहले अपना करियर थियेटर से शुरू किया। इसके बाद वह टीवी में सपोर्टिंग रोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया। उन्होंने 'सीक्रेट लाइफ ऑफ माई सिक्रेटरी', सिसीफस में अदाकारी की। अभिनेता का अंतिम संस्कार 29 मई सुबह 10 बजे सिवोन येवोनहवा सेमेट्री में किया जाएगा।
विज्ञापन

अवॉर्ड्स और फिल्में
अपने दशकों लंबे करियर के दौरान, चोई जंग वू को न केवल स्क्रीन पर बल्कि स्टेज पर भी उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले। उन्हें 1999 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 36वां डोंग-ए थिएटर अवार्ड्स दिया गया। वह गॉड क्विज सीरीज, टू कॉप्स और पब्लिक एनिमी 2 में नजर आए। उन्हें हर भूमिका में गहराई लाने के लिए याद किया जाता है। चोई जंग वू अपने पीछे एक बड़ी विरासत छोड़ गए हैं। उनकी कमी पूरी फिल्म इंडस्ट्री को खलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें