अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को हाल ही में, रिलीज हुए गाने 'हौली हौली' में अक्षय कुमार के साथ देखा गया, जिसके बाद लोगों को उनकी पुरानी फिल्म देसी बॉयज याद आ गई थी। खैर, अब दर्शकों को उनकी पुरानी फिल्म की यादों में डूबने की जरुरत नहीं है, क्योंकि चित्रांगदा सिंह जल्द ही वेब सीरीज 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' में नजर आने वाली हैं।