फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: अल्लू अर्जुन की दादी के निधन पर चिरंजीवी ने जताया दुख, राम चरण समेत कई सेलेब्स पहुंचे घर

Sat, 30 Aug 2025 01:11 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Grandmother Death: साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की दादी के निधन पर अब सेलेब्स का घर पहुंचना जारी है। इसी क्रम में चिरंजीवी और रामचण भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की दादी और दिग्गज अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारत्नम का 94 साल की उम्र में निधन हो जाने से तेलुगु इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई अल्लू परिवार को सांत्वना दे रहा है। तमाम सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी क्रम में चिरंजीवी ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

चिरंजीवी ने जताया दुख

विज्ञापन

चिरंजीवी ने अल्लू कनकारत्नम को याद करते हुए एक्स पर लिखा, “अल्लू रामलिंगय्या गारु की धर्मपत्नी कनकारत्नम का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्होंने हमारे परिवारों के प्रति जो प्रेम, साहस और जीवन मूल्य दिखाए, वे सदैव हमारे लिए प्रेरणादायी रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। ओम शांति”
 


 

राम चरण और वेंकटेश भी पहुंचे
वहीं अब तमाम सेलेब्स का भी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचना जारी है। इस दौरान अल्लू अर्जुन काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता राम चरण भी अल्लू अर्जुन के घर पहुंचे हैं। इस दौरान वो अल्लू अर्जुन से गले मिलकर भावुक नजर आ रहे हैं। वहीं अभिनेता वेंकटेश भी इस दौरान नजर आए।
विज्ञापन

 




 

 

 


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें