बिहार के साथ अब लगभग पूरे देश में छठ पूजा की जाती है। इसकी धूम राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिलती है। इस पावन अवसर पर हर तरफ छठी मैया के गाने गूंजते हैं। इस पर्व की अहमियत को देखते हुए बॉलीवुड ने भी गाने बनाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में दो फिल्मों में इसके गाने आए हैं। इस खबर में हम आपको छठ पर्व के मशहूर गानों के बारे में बता रहे हैं।
ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
बुलाए छठी मां- ये प्रेम मोल लिया
यह गाना आज ही रिलीज हुआ है। इसमें छठ पर्व के शानदार विजुअल दिखाए गए हैं। इसे आयुष्मा खुराना और शरवरी वाघ पर फिल्माया गया है। इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है।
द वन टीजर
- फोटो : Youtube @balajimotionpictures
छठ मईया की महिमा- द वन
सिद्धार्ध मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ। इसमें छठ पूजा की छलक मिलती है। गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। इसे विशाल मिश्रा ने आवाज दी है।
छठ के गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया बरत तुहार
शारदा सिन्हा छठ के गानों के लिए काफी मशहूर हैं। यह गाना उन्होंने ही गाना है। गाने में एक ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है जो छठ पूजा करता है।
छठ के गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय
सिंगर सोना सिंह के छठ पूजा के गाने काफी मशहूर हैं। उनका यह गाना श्रोताओं में काफी लोकप्रिय है। गाने को मुन्ना मोहित ने लिखा है। राजा भट्टाचार्या ने इसका संगीत तैयार किया है।
छठ के गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
कांच ही बांस के बहंगियाए बहंगी लचकत जाए
छठ पूजा के सबसे मशहूर गानों में यह गाना भी शामिल है। गाने में छठ पर्व की पावन छलक मिलती है। इसे अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
छठ के गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
छठी मईया सुन ली पुकार
भोजपुरी भाषा में गाया गया ये गाना छठ पूजा के अवसर पर खूब सुना जाता है। गाने में पारंपरिक तौर से छठ पूजा मनाने के तरीके को दिखाया गया है।
छठ के गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
करिबो छमा छठी मैया, भूल चूक गलती हमार
छठ पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में यह गाना शामिल है। इस गाने को मधू के गीत यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने में महिलाएं छठ पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।
छठ के गाने
- फोटो : यूट्यूब
छठ के दूसरे मशहूर गानों में ये गाने भी शामिल हैं
- केलवा के पात पर उग ये सूरज देव
- सेविले चरन तोहार हे छठी मइया, महिमा तोहर अपार
- उठऊ सूरज देव भईले बिहान
- उ जे मरबो रे सुगवा धनुक से सुगा गिरे मुरछाये
- उगु न सुरुज देव भइलो अरग के बेर