फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'छावा' फेम विक्की कौशल 'राजा शिवाजी' से हुए प्रभावित, फिल्म को लेकर कही खास बात; रितेश ने सुनाया सेट का किस्सा

Wed, 29 Apr 2026 10:22 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Shivaji: रितेश देशमुख ने हाल ही में विक्की कौशल को 'राजा शिवाजी' की एक झलक देखने के लिए बुलाया। रितेश ने फिल्म के सेट का एक किस्सा सुनाया। वहीं विक्की कौशल ने फिल्म को लेकर एक खास बात कही है।
विज्ञापन
विक्की कौशल, रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं। वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले अभिनेता विक्की कौशल ने इस फिल्म को लेकर खास बात कही है। 2025 में उन्होंने 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाया था।

विज्ञापन


रितेश ने विक्की को बुलाया
आपको बता दें कि रितेश देशमुख ने हाल ही में विक्की कौशल को फिल्म 'राजा शिवाजी' की एक झलक देखने के लिए बुलाया था। फिल्म के एक्शन सीक्वेंस देखकर विक्की कौशल पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गए।

रितेश देशमुख - फोटो : यूट्यूब
रितेश ने शेयर किया किस्सा
हाल ही में 'राजा शिवाजी' के मेकर्स ने विक्की और रितेश की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस क्लिप में दोनों एक्टर फिल्म के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। रितेश ने सेट पर हुई एक घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे क्रू के लोग जब छत्रपति शिवाजी महाराज की जय के नारे लगा रहे थे, तो उनके रोंगटे खड़े हो गए थे।

फिल्म को लेकर विक्की ने कही खास बात
इसके बाद वीडियो में विक्की को फिल्म की एक झलक देखते हुए दिखाया गया। साफ तौर पर प्रभावित होकर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मराठी सिनेमा में पहले कभी ऐसा एक्शन सीक्वेंस देखने को मिला है।' विक्की ने फिल्म की रिलीज के लिए रितेश को शुभकामनाएं भी दीं।


वीडियो के कैप्शन में क्या है?
वीडियो शेयर करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, 'दो शानदार कहानियां, जिन्हें ऐसे दमदार अभिनय से और भी ऊंचाई मिली है जो सचमुच उनके साथ न्याय करता है! एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक 'राजा शिवाजी' 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।'

Video: दिलजीत दोसांझ ने जिम्मी फैलन के साथ शेयर किया खास वीडियो; कैप्शन में लिखा दिल छू लेने वाला नोट

'छावा' की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा दिव्या दत्ता, रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी थे। फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। 
विज्ञापन

छावा का जलवा बरकरार - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
'राजा शिवाजी' के बारे में
यह ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इसमें रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान और जेनेलिया देशमुख भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें