फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका ने पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, रोते हुए वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- 'ड्रामा बंद करो'

Tue, 03 Feb 2026 09:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandrika Dixit Viral Video: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आईं इंफ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गईं। एक वायरल वीडियो में वह अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। लेकिन इस वजह से वह ट्रोल भी हो रही हैं। जानिए, क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
चंद्रिका दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@chandrika.dixit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर हुई चंद्रिका दीक्षित आगे चलकर इंफ्लुएंसर बन गईं। साथ ही बिग बॉस ओटीटी 3 में भी नजर आईं। एक बार फिर से वह चर्चा में हैं। हाल ही में चंद्रिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह रोते हुए अपने पति पर चीटिंग का आरोप लगा रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उनकी बातों पर यकीन नहीं कर रहे हैं। चंद्रिको सोशल मीडिया यूजर्स खरी-खोटी सुना रहे हैं। 

विज्ञापन


रोते-बिलखते हुए चंद्रिका ने वीडियो किया शेयर
चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं, ‘मैं घर संभाल रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं, काम देख रही हूं। आप यह सब कर रहे हो। आखिर क्यों?’ आगे वीडियो में वह पति के फोन पर कुछ चैट्स दिखाती हैं। साथ ही एक तस्वी दिखाती हैं, जिसमें एक लड़की चंद्रिका के पति के साथ नजर आ रही है। लड़की का चेहरा फोटाे में छिपा दिया गया है। 
 


  

वीडियो देखकर यूजर्स ने किया ट्रोल
चंद्रिका दीक्षित के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है। लोग उन्हें ट्रोल रहे हैं। चंद्रिका के वीडियो को ड्रामा बता रहे हैं। 
विज्ञापन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ड्रामा बंद करो।’ 
एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब यह नया कंटेंट है।’ 
इस तरह कुछ यूजर्स ने लिखा, ‘कितना फेक है।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने भी रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘अब वैसे नहीं हो रहे वायरल तो ऐसे ही सही।’  



पहले भी झगड़ों काे लेकर चर्चा में आई थीं चंद्रिका 
जब चंद्रिका वड़ा पाव बेचकर सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई थीं तो इस दौरान कई लोगों से उनका झगड़ा हुआ। यह झगड़े भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। इसी वजह से चंद्रिका पॉपुलर हुईं। वह इंफ्लुएंसर के तौर पर एक्टिव हो गईं। बाद में वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में भी दिखीं। इंस्टाग्राम पर भी चंद्रिका के 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वह फनी रील्स भी बनाती हैं।  

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें