अमिताभ बच्चन के साथ चंद्र बरोट
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ ने फीस नहीं लेने का किया वादा
बताया जाता है कि नरीमन ईरानी उन दिनों 12 लाख रुपये के कर्ज में थे। उस वक्त यह बड़ी रकम थी। ऐसे में कर्ज से उबरने के लिए अमिताभ बच्चन, जीनत अमान और चंद्र बरोट ने उन्हें एक और फिल्म बनाने की सलाह दी। उस वक्त नरीमन ईरानी से अमिताभ बच्चन ने कहा था कि अगर उनकी फिल्म हिट होती है, तो वह अपनी फीस लेंगे वरना वह फिल्म में काम करने का काई पैसा नहीं लेंगे। ऐसे में ईरानी फिल्म बनाने को राजी हो गए। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी चंद्र बरोट ने संभाली।
मुफ्त में मिली 'डॉन' की कहानी
नरीमन ईरानी जब फिल्म बनाने को तैयार हुए तो उनके पास कोई कहानी नहीं थी। ऐसे में अमिताभ ने ईरानी को सलाह दी कि वह कहानी के लिए सलीम-जावेद से संपर्क करें। ईरानी ने ऐसा ही किया। सलीम-जावेद ने ईरानी को बहुत महंगी कहानी सुनाई। इसके बाद वहीदा रहमान की सिफारिश पर सलीम-जावेद ने ईरानी को एक फिल्म की कहानी दी। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म हिट हुई तो पैसे देना, वर्ना पैसे मत देना। यह कहानी कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'डॉन' की कहानी थी।
यह खबर भी पढ़ें:
Chandra Barot: 'डॉन' के निर्देशक चंद्र बरोट का निधन, 86 की उम्र में ली आखिरी सांस; फरहान ने दी श्रद्धांजलि
अमिताभ बच्चन के साथ चंद्र बरोट
- फोटो : एक्स