लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली अभिनेत्री किरण खेर इस बार चुनावी मैदान से दूर हैं। वे साल 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं। वे चंड़ीगढ़ से दो बार सांसद रह चुकी हैं। किरण खेर बीजेपी का एक लोकप्रिय चेहरा हैं। अब उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं।
पार्टी नहीं, खुद चुनाव लड़ने से किया था मना
किरण खेर ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने से मना नहीं किया था, बल्कि उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। इसे लेकर उन्होंने अपनी पार्टी से भी बात की थी। मालूम हो कि किरण खेर का हाल ही में कैंसर का इलाज हुआ था।
कैंसर के कारण नहीं जा पाई थीं अपने लोकसभा क्षेत्र
किरण खेर ने कहा कि उन्होंने दो महीने पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने दोनों बड़े नेताओं के सामने खुद को चुनाव से मुक्त करने की बात कही थी। अपनी सेहत के बारे में बताते हुए किरण ने कहा कि जब वे बीमार पड़ी थीं तो उन्हें इलाज के लिए लगभग एक साल तक मुंबई में रहना पड़ा था। उस साल वे अपने लोकसभा क्षेत्र चंडीगढ़ में नहीं जा पाई थीं। किरण ने कहा कि इसी वजह के चलते वह नहीं चाहती कि उनकी अनुपस्थिति के कारण उनकी पार्टी को कोई नुकसान उठाना पड़े।
Pulkit Kriti Wedding Film: पुलकित-कृति की वेडिंग फिल्म नहीं देखी तो क्या देखा, शादी में रो पड़े थे दूल्हे राजा
कैसा रहा किरण का चुनाव में प्रदर्शन
किरण खेर ने साल 2014 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता पवन कुमार बंसल को मात दी थी। उन्हें 1.91 लाख वोट मिले थे। अगले चुनाव में उन्होंने फिर से पवन के खिलाफ जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में किरण को 2.31 लाख वोट मिले थे। बीजेपी ने इस बार चंडीगढ़ लोकसभा सीट से संजय टंडन को टिकट दिया हैं।
Salman Khan Firing Case: बांद्रा में दिखे सलीम खान, वीडियो हुआ वायरल, यूजर ने कहा- सलमान ने खुद चलवाई गोली!