'चांद मेरा दिल' का बॉक्स ऑफिस
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर तीन करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन का कलेक्शन 3.75 करोड़ रुपये रहा था। तीसरे दिन रविवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई।
- 'चांद मेरा दिल' ने चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- वहीं, बीते दिन मंगलवार को यानी पांचवें दिन फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
- सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज छठे दिन 1.22 करोड़ रुपये कमाए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर मिल रही टक्कर
फिल्म 'चांद मेरा दिल' के सामने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती है। इसके सामने साउथ और बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्में लगी हुई हैं। एक तरफ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत और वामिका की 'पति पत्नी और वो दो' है। दूसरी तरफ साउथ की 'दृश्यम 3' और 'करुप्पु' भी लगी हुई है। आने वाले वक्त में इसे 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'पेद्दी' जैसी फिल्मों से टक्कर मिलेगी।