फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chand Mera Dil Box Office: वीकएंड पर चमकी या डूबी लक्ष्य-अनन्या की 'चांद मेरा दिल'? जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन

Sat, 23 May 2026 07:21 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chand Mera Dil Collection Day 2: फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज को आज दूसरा दिन है। अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी अभिनीत इस रोमांटिक फिल्म ने आज कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विज्ञापन
चांद मेरा दिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ से लेकर बॉलीवुड तक, कई फिल्मों के विकल्प दर्शकों के लिए मौजूद हैं। बॉलीवुड में 'पति पत्नी और वो दो' व 'चांद मेरा दिल' हालिया रिलीज फिल्में हैं। अनन्या पांडे और लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल' कल 22 मई को रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर इसने औसत प्रदर्शन किया। जानिए  शनिवार को इसकी कमाई कैसी रही है?

विज्ञापन

चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar
ओपनिंग डे पर कैसी रही शुरुआत?
विवेक सोनी के निर्देशन में फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन धीमी शुरुआत की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने पहले दिन तीन करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला। बता दें कि इस रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

'चांद मेरा दिल' - फोटो : इंस्टाग्राम
दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आज शनिवार को इस फिल्म के कलेक्शन में बढोतरी दर्ज हुई है। आज दूसरे दिन फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने 3.21 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का दो दिनों का टोटल नेट कलेक्शन
6.21 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता दिख रहा है। 

चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम
बजट के मुताबिक कहां है कलेक्शन?
फिल्म 'चांद मेरा दिल' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 38 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच है। इस हिसाब से फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को देखा जाए तो यह औसत है। फिल्म की रिलीज से पहले इसके पोस्टर और ट्रेलर की वजह से इसने खूब चर्चा बटोरी। फिल्म की कहानी कॉलेज दोस्ती और फिर इश्क से शुरू होती है। शादी तक रिश्ता पहुंच जाता है। मगर, फिर दूरियां आती हैं। दो लोगों के रिलेशनशिप का यह सफर इंतजार, दर्द और इम्तिहान से होता हुआ क्या मोड़ लेता है, इसी पर फिल्म बनी है।
विज्ञापन

चांद मेरा दिल - फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्में हैं मुकाबले में
सिनेमाघरों में 'चांद मेरा दिल' के साथ सिनेमाघरों में मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी लगी हुई है। यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा ‘पति पत्नी और वो दो’, रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और ‘कृष्णावतारम’ भी सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सूर्या और तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ भी दर्शकों को पसंद आ रही है। देखना होगा कि इन फिल्मों के बीच 'चांद मेरा दिल' खुद को साबित करत पाती है या नहीं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें