एजेंसी/कोलकाता। सेंसर बोर्ड ने नोटबंदी के असर पर बनी बांग्ला फिल्म ‘शून्योता’ को छह कट के साथ प्रदर्शन की अनुमति दे दी है। यह फिल्म नोटबंदी का आम जनता पर हुए प्रभाव पर बनाई गई पहली फिल्म है। फिल्म के निर्देशक सुवेंदु घोष ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसमें से छह सीन और शब्द हटाने का निर्देश दिया था और मैंने उसे पूरा कर दिया।
घोष ने कहा कि सेंसर बोर्ड ने नोटबंदी के असर पर फिल्म के मुख्य पात्र की शवयात्रा और मां-बेटी के बीच कुछ संवाद सहित कुछ सीन को हटाने का सुझाव दिया था उसे पूरा कर दिया गया है। कुछ संवाद को ‘बीप’ की ध्वनि के साथ मूक कर दिया गया है।
फिल्म के निर्देशक ने कहा कि उन्होंने कोलकाता स्थित सेंसर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में उन्हें शुक्रवार को बुलाया गया और इसकी जानकारी दी गई थी। सेंसर ने जो कुछ कहा वह हमें मानना ही था। शून्योता को यू/ए प्रमाणपत्र मिला है और उनकी इच्छा है कि अंतत: उनका काम दर्शक खुद देखें।