फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शुक्रगुजार हूं कि ये जिम्मेदारी मुझे मिली'; सिस्टर निबेदिता की भूमिका अदा करने पर सेलिना जेटली ने जताई खुशी

Mon, 06 Jul 2026 05:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celina Jaitly On Sister Nibedita Role: अभिनेत्री सेलिना जेटली लंबे अरसे बाद फिर कमबैक को तैयार हैं। वे स्वामी विवेकानंद की परम शिष्या सिस्टर निबेदिता की भूमिका अदा करती दिखेंगी। इस किरदार को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली फिल्मों में वापसी करने वाली हैं। अभिनेत्री करीब डेढ़ दशक बाद दमदार अंदाज में लौट रही हैं। बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। सेलिना को स्वामी विवेकानंद की शिष्या और आयरलैंड में जन्मीं समाज सुधारक 'सिस्टर निबेदिता' की भूमिका में देखा जाएगा। हाल ही में फिल्म से उनका लुक सामने आया। इस किरदार को अदा करते हुए सेलिना बेहद खुश हैं। 

विज्ञापन

सेलिना जेटली ने अपने किरदार पर क्या लिखा?
सेलिना जेटली इस फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राम कमल मुखर्जी के साथ काम करती दिखेंगी। सेलिना ने आज सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर नोट लिखा है। सेलिना जेटली ने लिखा है, 'भारत से प्यार करो'। ये वे शब्द थे, जिन्हें सिस्टर निबेदिता अक्सर दोहराती थीं। स्वामी विवेकानंद ने उन्हें यही सीख दी थी, जब उन्होंने उनसे पूछा था कि वे उनकी और उनके मिशन की सबसे अच्छी सेवा कैसे कर सकती हैं? सिस्टर निबेदिता सिर्फ इतिहास में दर्ज एक हस्ती नहीं थीं। वे एक ऐसी महिला थीं, जिन्होंने एक ऊंचे मकसद को पूरा करने के लिए अपनी जानी-पहचानी दुनिया, अपना देश, अपनी पहचान और अपनी सुख-सुविधाएं..., सब कुछ छोड़ दिया।

किस बात ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित?
एक्ट्रेस ने आगे लिखा है, 'मुझे सबसे ज्यादा इस बात ने प्रभावित किया कि उन्होंने कभी यह नहीं पूछा, 'भारत मुझे क्या दे सकता है? बल्कि अपने जीवन के जरिए वे हमेशा यही पूछती रहीं, 'मैं भारत को क्या दे सकती हूं'? यह हम सबके लिए एक सबक है। आज, हम अक्सर सफलता का जश्न मनाते हैं। वह हमें सेवा का जश्न मनाने की याद दिलाती हैं। वह हमें याद दिलाती हैं कि एक सार्थक जीवन इस बात से नहीं मापा जाता कि हम क्या जमा करते हैं, बल्कि इस बात से मापा जाता है कि हम क्या योगदान देते हैं'।
 
विज्ञापन

निर्माता-निर्देशक को कहा शुक्रिया
उन्होंने आगे कहा,'जब आप राम कमल मुखर्जी जैसे दूरदर्शी फिल्म निर्माता के साथ काम करते हैं, तो आप सिर्फ एक किरदार नहीं निभा रहे होते। आप किसी और के जीवन और विरासत के संरक्षक बन जाते हैं। उनका सिनेमा साहित्य, इतिहास और भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। मैं उनकी और अपने प्रोड्यूसर अरित्रा दास और सरबानी मुखर्जी की बेहद शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। सिर्फ इतिहास के प्रति ही नहीं। सिर्फ सिनेमा के प्रति ही नहीं, बल्कि हर उस इंसान के प्रति जो उनकी असाधारण जिंदगी से प्रेरणा लेता रहता है। इस फिल्म के जरिए कई युवा लोग सिस्टर निबेदिता से पहली बार मिल सकते हैं। इससे हम सभी की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम उन्हें ईमानदारी, गरिमा, सच्चाई और सबसे बढ़कर उस सम्मान के साथ दिखाएं, जिसकी वह हकदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें