फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई कोर्ट पहुंचीं सेलिना जेटली, पति पर लगाया घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप; अदालत से की ये मांगें

Tue, 25 Nov 2025 02:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celina Jaitly: बॉलीवुड की एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने मुंबई की एक अदालत का रुख किया है। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली मुंबई की एक अदालत पहुंची हैं। उन्होंने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उन्हें उनके पति पीटर हाग से इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल और वर्बल अब्यूज का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

सेलिना ने पति पर लगाया आरोप
सेलिना जेटली की अर्जी मंगलवार को अदालत में सुनवाई के लिए सामने आई। अदालत ने पीटर हाग को नोटिस जारी किया। इस मामले की सुनवाई 12 दिसंबर के लिए तय की। जेटली ने एक लॉ फर्म के जरिए याचिका दाखिल की। उन्होंने अपनी याचिका में पीटर हाग पर डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के प्रावधान के तहत घरेलू हिंसा और क्रूरता का आरोप लगाया।

सेलिना जेटली की वकील का बयान
सेलिना जेटली की वकील, एडवोकेट निहारिका करंजावाला कहती हैं, 'हां, हमने डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत क्रूरता और घरेलू हिंसा, शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह की हिंसा के लिए शिकायत दर्ज की है। हमने अंधेरी कोर्ट में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास के सामने शिकायत दर्ज की है। जज ने मिस्टर हाग को 12 दिसंबर को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है।'
 

सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम @celinajaitlyofficial
हिंसा की वजह से घर छोड़ना पड़ा
47 साल की एक्ट्रेस सेलिना ने दावा किया कि उनके पति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर से प्रताड़ित किया। इसकी वजह से उन्हें ऑस्ट्रिया में अपना घर छोड़कर भारत वापस आना पड़ा। पूर्व मिस इंडिया ने याचिका में आरोप लगाया कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें काम करने से रोक दिया। इस कपल ने सितंबर 2010 में शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।

धर्मेंद्र के परिवार से इसलिए बात नहीं कर रहीं अमीषा पटेल, अस्पताल में आखिरी मुलाकात को भी किया याद

पति ने दी तलाक की अर्जी
याचिका में कहा गया, 'पीटर हाग अपने आप में रहने वाले इंसान हैं। वह गुस्सैल स्वभाव के हैं और उन्हें शराब पीने की आदत है। इससे सेलिना जेटली को तनाव होता रहा है।' याचिका में आगे कहा गया कि हाग ने इस साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की एक अदालत में तलाक की अर्जी दी थी।

विज्ञापन

सेलिना जेटली ने की ये मांगें
सेलिना जेटली ने अदालत से मांग की है कि उनके पति 50 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर और हर महीने 10 लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। उन्होंने अपने तीन बच्चों से भी मिलने की इजाजत मांगी है, जो अभी ऑस्ट्रिया में अपने पिता के साथ रह रहे हैं।
 


सेलिना जेटली ने की पोस्ट
इस बीच सेलिना जोटली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने अपने परिवार और पति के बारे में कई बातें लिखी हैं। उन्होंने लिखा है कि उनके माता-पिता नहीं हैं। वह एकदम अकेली हैं। ऐसे में जिस व्यक्ति ने उन्हें सबसे ज्यादा प्यार किया था, वह भी उनके साथ नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें