प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे ये सितारें
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मंगलवार को प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे। कल ही दोनों मुंबई से दिल्ली आए थे। यहां पर अनुष्का और विराट ने एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब विराट और अनुष्का यहां आए हों। इससे पहले भी वह प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद ले चुके हैं।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के अलावा भी कई सितारे प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंच चुके हैं। जानते हैं कौन-कौन से सितारे महाराज से मिलने पहुंचे हैं…
आशुतोष राणा और प्रेमानंद महाराज
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
आशुतोष राणा
अभिनेता आशुतोष राणा भी प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंच चुके हैं। अभिनेता ‘छावा’ की सफलता के बाद उनके आश्रम पहुंचे थे। अभिनेता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वह महाराज से बातचीत करते हुए नजर आए थे।
यह खबर भी पढ़ें:
Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शेयर कीं कैम्पस की तस्वीरें, लिखा 'अब घर बन चुका है'
मीका सिंह और प्रेमानंद महाराज
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
प्रेमानंद महाराज और बी प्राक
- फोटो : इंस्टाग्राम
बी प्राक
सिंगर बी प्राक भी एक साल पहले वहां पहुंचे थे। बी प्राक ने कीर्तन में भी हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर उनका गाया हुआ राधा नाम जप खूब वायरल हुआ था। बी प्राक ने भी एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया था।
हेमा मालिनी
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
हेमा मालिनी
दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी वृंदावन स्थित आश्रम में दर्शन करने पहुंची थी। उन्होंने प्रेमानंद महाराज का दर्शन किया। लगभग 20 मिनट तक वह वहां रहीं और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
रवि किशन
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
रवि किशन
साल 2023 में अभिनेता और नेता रवि किशन ने भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे। उन्होंने एकांतिक वार्तालाप में चर्चा की थी।
द ग्रेट खली
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
द ग्रेट खली
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर द ग्रेट खली वृंदावन आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज से मिले। उन्होंने अपनी समस्याएं उनसे साझा की और एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लिया।