फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: पीएम मोदी ने जुबीन गर्ग के निधन पर जताया दुख, शान से लेकर जुबिन नौटियाल तक कई गायकाें ने किया याद

Fri, 19 Sep 2025 07:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death: असमिया संगीतकार और गायक जुबीन गर्ग का 52 वर्ष की आयु में सिंगापुर में निधन हो गया। इस खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। सेलेब्स और राजनेता इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी, शान और जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज शुक्रवार को मनोरंजन जगत में एक ऐसी खबर आई, जिसने सबकों हैरान कर दिया। मशहूर असमिया गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग का सिंगापुर में दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनका 52 साल की उम्र में निधन हो गया। इस घटना के सुनने के बाद सेलेब्स और राजनेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अचानक निधन से स्तब्ध हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उन्हें संगीत में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा।'
 


राहुल गांधी ने जताया दुख
कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर गायक जुबिन गर्ग के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'जुबीन गर्ग की मौत एक भयानक त्रासदी है। उनकी आवाज ने एक पीढ़ी को परिभाषित किया और उनकी प्रतिभा सचमुच बेजोड़ थी।'

विज्ञापन

 
शान ने जुबीन के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मशहूर सिंगर शान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत गायक जुबीन के साथ कुछ पुराने पलों को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जुबीन सच में बादशाह था, अपनी शर्तों पर जिया और चला गया।' 
 


पापोन ने कहा- बहुत जल्दी चले गए
 


विशाल ददलानी ने जुबीन गर्ग को सच्चा मेगास्टार बताया



जुबिन नौटियाल ने कहा- आपके सुर हमेशा जिंदा रहेंगे
गायक जुबिन नौटियाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिवंगत गायक जुबीन गर्ग की एक तस्वीर शेयर कर भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा एक सच्ची प्रतिभा बहुत जल्दी चली गई। 

यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: ‘गैंगस्टर’ फेम गायक जुबीन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा; अस्पताल में दम तोड़ा
 


सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया दुख
असम राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, 'असम ने अपने सबसे प्यारे सपूतों में से एक को खो दिया है। मेरे पास बताने के लिए शब्द नहीं है कि जुबीन हमारे लोगों के लिए क्या मायने रखते थे। उन्होंने हमें बहुत जल्दी छोड़ दिया। यह जाने का समय नहीं था।'
 


मंत्री किरण रिजिजू ने भी किया पोस्ट
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें