फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Reaction On RCB Win: आरसीबी की जीत पर खुश हुए सेलेब्स, विक्की कौशल बोले- ‘ये लंबे वक्त से बाकी था’

Wed, 04 Jun 2025 09:01 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Congrats RCB: आरसीबी के पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर हर कोई खुश है और विराट कोहली और उनकी टीम को बधाई दे रहा है। इस जीत पर सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

विज्ञापन
विराट-अनुष्का और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आईपीएल में अपना ट्रॉफी का सूखा खत्म कर लिया है। 18 साल बाद आईपीएल के 18वें सीजन में आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आरसीबी के फैंस पिछले 17 साल से इस ट्रॉफी का इंतजार कर रहे थे। अब आरसीबी की जीत पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खुशी जता रहे हैं। जानते हैं किस तरह से विराट कोहली की आरसीबी की जीत पर सेलिब्रिटीज ने दी प्रतिक्रियाएं।

विज्ञापन


सुनील शेट्टी ने जताई खुशी
अभिनेता और क्रिकेट लवर सुनील शेट्टी ने भी आरसीबी की जीत पर खुशी जताई है। सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट और अनुष्का के जीत के बाद एक-दूसरे से मिलने और गले लगाने वाले वीडियो को अपनी स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ ही सुनील शेट्टी ने लिखा, ‘18 साल, अनगिनत रन और पूरा भरोसा। फाइनली किस्मत बदली। विराट कोहली जिन्होंने आईपीएल को एक नया जोश दिया, फाइनली उन्होंने ट्रॉफी उठाई। उन्होंने इसके लिए जी जान एक कर दिया और दिल से खेला। ’

आरसीबी की जीत पर इमोशनल हुए विक्की कौशल

विज्ञापन

अभिनेता विक्की कौशल ने आरसीबी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर कीं। इनमें एक स्टोरी में उन्होंने जहां सिर्फ 18 लिखकर ट्रॉफी, हॉर्ट और इमोशनल वाला इमोजी बनाया, तो वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने जीत के बाद विराट की इमोशनल फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘उस व्यक्ति के लिए जिसने खेल को अपना सबकुछ दिया। ये लंबे वक्त से बाकी था।’ इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाते हुए विराट कोहली को मेंशन भी किया है। इसके अलावा विक्की ने एक अन्य स्टोरी में चैंपियन आरसीबी की फोटो पर बधाई दी है। 

अजय देवगन ने दी बधाई
अजय देवगन ने आरसीबी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘वर्षों से देख रहा हूं और चीयर कर रहा हूं। फाइनली आरसीबी ने इतिहास रच दिया। विराट कोहली और पूरी आरसीबी की टीम को बधाई।’

कार्तिक बोले- 18 सालों बाद फाइनली जर्सी नंबर 18
अभिनेता कार्तिक आर्यन ने आरसीबी की जीत पर विराट कोहली को बधाई देते हुए लिखा, ‘फाइनली जर्सी नंबर 18, 18 सालों बाद। बधाई हो विराट कोहली।’ 

सोनू सूद बोले- मेहनत का फल मीठा होता है
अभिनेता सोनू सूद ने आरसीबी की जीत पर खुशी जताते हुए एक्स पर लिखा, ‘मेहनत का फल मीठा होता है। फाइनली विराट भाई और पूरी टीम को दिल से बधाई।’ सोनू ने पंजाब को भी सांत्वना देते हुए लिखा कि टफ लक, आप मेहनत और दिल से खेले।
 

 

विजय देवरकोंडा बोले- यह देखना खुशी का पल
आरसीबी की जीत पर साउथ स्टार विजय देवरकोंडा ने एक्स पर लिखा, ‘आरसीबी को बधाई। आरसीबी के सभी फैंस ने इतनी ऊर्जा, जुनून और प्यार के साथ इंतजार किया है। यह देखना एक खुशी का पल है।’



अनन्या और भूमि ने जताई खुशी
वहीं अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने भी आरसीबी की जीत पर खुशी जताते हुए अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आरसीबी को बधाई दी है। अनन्या ने एक रील को री-शेयर किया है,साथ में खुशी और भावुक वाला इमोजी बनाया है।



तो वहीं भूमि पेडनेकर आरसीबी की तस्वीर शेयर करते हुए क्लैपिंग वाले कई इमोजी बनाए हैं।



रश्मिका को आई जीत की खुशबू
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी आरसीबी की जीत पर खुशी जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आरसीबी की चैंपियन वाली फोटो शेयर की। इसके साथ रश्मिका ने लिखा, ‘यहां तक जीत की खुशबू आ रही है।’



श्रीलीला ने जताई खुशी
एक्ट्रेस श्रीलीला ने आरसीबी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली और टीम की जश्न मनाते एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है ‘ई साला साला कप आरसीबी दे।’



रणवीर सिंह ने जताई खुशी
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आरसीबी की जीत पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी एक रील को री-शेयर करते हुए लिखा, 'वन कल्ब प्लेयर विराट कोहली।'



अल्लू अर्जुन ने शेयर किया बेटे का रिएक्शन
अल्लू अर्जुन ने आरसीबी की जीत पर एक पोस्ट किया। साथ ही अपने बेटे की फोटो वाला एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उनका बेटा RCB की जीत पर इमोशनल हो गया। 


अवनीत कौर ने भी RCB की जीत का जश्न मनाया 
अवनीत कौर ने अपने घर में बैठकर टीवी पर RCB की जीत का जश्न मनाया। इसी तस्वीर को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें