फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: ‘हीरो बनने नहीं गई थी’, ‘बिग बॉस 20’ की रेस में रिया अहीर; राहुल गांधी से मुलाकात पर खोले राज

Wed, 02 Sep 2026 07:29 PM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Rhiya Ahir Exclusive Interview: जुलाई 2026 में एक प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ और फिर रिया अहीर पर सुर्खियां बटोरने के आरोप लगे। मामला एफआईआर तक पहुंचा और रिया के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया। अब यही रिया ‘बिग बॉस 20’ के प्रतिभागी बनने की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या शिवाजी पार्क का वह प्रदर्शन और उसके बाद मिली लोकप्रियता ने उन्हें बिग बॉस तक पहुंचाया? पढ़िए रिया से हुई खास बातचीत…
विज्ञापन
राहुल गांधी, रिया अहीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिया इस बात से साफ इनकार करती हैं। उनका कहना है कि वह उस दिन किसी शो या लोकप्रियता के लिए नहीं, बल्कि नीट छात्रों के समर्थन में वहां पहुंची थीं।
विज्ञापन

अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में रिया ने उस दिन की पूरी कहानी बताई। उन्होंने एफआईआर, ऑनलाइन धमकियों और राहुल गांधी से मुलाकात के बारे में भी बात की। बिग बॉस का ऑफर उन्हें कैसे मिला, इस पर भी उन्होंने खुलासा किया।

रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhiyaahir
‘मैं हीरो बनने नहीं गई थी’
वायरल वीडियो के बाद रिया की मंशा पर सवाल उठे। उनका कहना है कि उन्हें खुद अंदाजा नहीं था कि उस दिन की घटना इस तरह चर्चा में आ जाएगी। 
रिया बोलीं- ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। शुरुआत में इसका असर हुआ था, मुझे बुरा लगा था। लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये कोई कंट्रोवर्सी थी। मैंने जो किया, वो मैंने किया और उसके पीछे मेरा उद्देश्य बिल्कुल भी ये नहीं था कि मुझे हीरो बनना है या मुझे फेम चाहिए।’

रिया आगे बताती हैं, ‘मैं प्रोफेशन से एक्टर और मॉडल हूं। मुझे तैयार होना आता है। मुझे पता है कि बाल कैसे करने हैं, मेकअप कैसे करना है। उस दिन बारिश हो रही थी, मैं साड़ी पहनकर वहां खड़ी थी और ये सब अचानक हुआ। पहले दो दिन तक इन चीजों ने मुझे काफी प्रभावित किया। मैं उदास थी, क्योंकि मैंने न किसी को गाली दी, न किसी की इंसल्ट की और न ही किसी पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की। तो मुझे इतनी गालियां क्यों दी जा रही हैं, ये मेरी समझ से बाहर था।’

रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@rhiyaahir
‘मेरी मां-बहन और पापा तक को गालियां मिलीं’
विवाद बढ़ने के साथ रिया के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उनके परिवार को भी निशाना बनाया जाने लगा। वह बतात हैं, ‘मेरी मां के लिए गालियां, मेरी बहन के लिए गालियां, मेरे पापा और पूरे परिवार के लिए गालियां मिलीं। यहां तक कि मुझे धमकियां भी मिलीं। मेरी कुछ तस्वीरों को लेकर भी तरह-तरह की बातें की गईं। लोग कह रहे थे, ‘इसके लीक्स आ गए हैं।’ जबकि वो मेरी सामान्य तस्वीरें थीं, जो मेरे इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद हैं। उन्हें ब्लर करके इस तरह दिखाया जा रहा था, जैसे पता नहीं क्या हो गया है।

ये सब क्यों शुरू हुआ, मुझे समझ नहीं आया। और सच कहूं तो अब मैं इसे समझना भी नहीं चाहती, क्योंकि मैं उस तरह के माहौल में नहीं हूं। मेरा दिल शायद इतना काला नहीं है कि मैं ये सब समझ पाऊं। इसलिए मैं अपनी ऊर्जा भी इस चीज को नहीं देना चाहती।’

रिया अहीर, मॉडल - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir
‘लोगों ने कहा अंडरग्राउंड हो जाओ’
इस दौरान कुछ लोगों ने रिया को कुछ समय के लिए सार्वजनिक तौर पर सामने न आने की सलाह दी। वह बताती हैं, 'कई लोगों ने मुझे कहा कि इंटरव्यू मत दो, थोड़ा अंडरग्राउंड हो जाओ, ये सब अपने आप खत्म हो जाएगा। लेकिन एक बार भी मेरे मन में ये नहीं आया कि मुझे ऐसा करना चाहिए। आखिर क्यों? ये मेरा बोझ नहीं है।

अगर किसी को शर्मिंदा होना चाहिए, तो वो लोग हैं जो इतनी गलत बातें सार्वजनिक तौर पर बोल रहे हैं। अगर उनके इतने मजबूत विचार हैं, तो उन विचारों का इस्तेमाल हमारे देश की तरक्की के लिए होना चाहिए, न कि किसी दूसरे इंसान को नीचा दिखाने के लिए।'

‘अगर मैंने कुछ गलत नहीं किया तो डरूंगी क्यों?’
प्रदर्शन के बाद रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। उन्हें इसकी जानकारी 27 जुलाई को तब मिली, जब वह साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। 
वह बताती हैं, ‘जब मैं साइबर क्राइम की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन में बैठी थी, तभी शिवाजी पार्क से चार पुलिसकर्मी वहां आए और उन्होंने मुझे एफआईआर की कॉपी दी। मैं बिल्कुल भी डरती नहीं हूं। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं। अगर मैंने कुछ गलत नहीं किया है तो मैं डरूंगी क्यों? और उस दिन भी मैंने कुछ गलत नहीं किया था।’

रिया अहीर, मॉडल - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir
एफआईआर अभी तक वापस नहीं ली गई
एफआईआर के बाद की स्थिति पर रिया ने कुछ मुख्य बातें कहीं।
  • अभी भी लड़ाई जारी है, क्योंकि एफआईआर वापस नहीं ली गई है। 
  • 24 तारीख को हमारी दूसरी मांग यही थी कि एफआईआर नहीं होनी चाहिए। 
  • उसके बाद से अभी तक दो चीजें हैं जो चल रही हैं। 
  • एक तो जो शिकायत मैंने खुद दर्ज की थी, उसकी कॉपी अभी तक मेरे हाथ में नहीं आई है। एक महीने से ज्यादा हो गया है। 
  • दूसरी बात, जो एफआईआर मेरे खिलाफ हुई थी, वो अभी तक वापस नहीं ली गई है। 
  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इसे वापस ले लिया जाएगा, लेकिन वो कब होगा? कैसे होगा? मुझे नहीं पता।

राहुल गांधी, रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir
'मुझे अपने और अपने परिवार के लिए कमाना भी है'
रिया के लिए यह मामला यहीं रुकने वाला नहीं है, लेकिन इसके साथ उनका काम भी चल रहा है। ‘मेरा एक करियर भी है। मैं एक वर्किंग प्रोफेशनल हूं। मुझे काम भी करना है। ऐसा नहीं है कि मैं अपने मम्मी-पापा के साथ घर पर बैठकर ये सब कर रही हूं। मुझे अपने और अपने परिवार के लिए कमाना भी है। तो एक तरफ काम करना जारी है और दूसरी तरफ ये लड़ाई भी चल रही है।’

राहुल गांधी से मुलाकात में क्या हुआ?
रिया के मुताबिक, राहुल गांधी की टीम काफी पहले से उनके संपर्क में थी। संसद सत्र के कारण मुलाकात में समय लगा और आखिरकार दोनों की मुलाकात हुई।
‘जहां तक राहुल गांधी सर से मुलाकात की बात है, तो उनकी टीम काफी पहले से मेरे संपर्क में थी। जब से ये नकारात्मकता फैल रही थी, तब से उनकी टीम मुझसे संपर्क में थी।

उसके बाद संसद सत्र चल रहे थे, मैं भी यहां थोड़ी व्यस्त थी और फिर आखिरकार हमारी मुलाकात हो पाई। जिस दिन हम मिले, वो मेरे लिए बहुत खूबसूरत और सार्थक दिन था। मेरे पापा भी मेरे साथ थे। पापा हमेशा मेरे हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं।’

राहुल गांधी, रिया अहीर - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir
‘उन्होंने देखा कि मुझमें एक खास तरह की क्वालिटी है’
प्रदर्शन को लेकर हुई बातचीत में रिया ने अपनी वजह बताई। ‘हम मिले, थोड़ी बातचीत हुई और फिर उन्होंने हमसे जानने की कोशिश की कि हम कहां से आए हैं, हमारा उद्देश्य क्या था, हम उस प्रदर्शन में क्यों शामिल हुए थे। जब मेरी बारी आई तो मैंने कहा कि मुझे लगता है कि अपने नागरिकों के लिए खड़े होना मेरी एक नागरिक जिम्मेदारी थी।

मुझे लगा कि मुझे वहां जाकर अपनी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी यही बात कही कि उन्होंने देखा कि मुझमें एक खास तरह की क्वालिटी है। इसके बाद हमने अंदर करीब एक से डेढ़ घंटे तक बात की।’

‘मैं कांग्रेस की सदस्य नहीं हूं’
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रिया के राजनीति में जाने को लेकर भी सवाल उठे। हालांकि, वह फिलहाल किसी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं। ‘मैं कांग्रेस की सदस्य नहीं हूं। और मैं मानती हूं कि हर पार्टी में अच्छाइयां और बुराइयां होती हैं, हर इंसान में होती हैं। लेकिन वो एक विपक्ष के नेता हैं और उन्होंने मुझे ये महसूस कराया कि वो लोगों से मिलने के लिए उपलब्ध हैं, लोगों की बात सुनने के लिए तैयार हैं।’

रिया अहीर, मॉडल - फोटो : इंस्टाग्राम- @rhiyaahir
‘बिग बॉस का ऑफर सीधे नहीं आया था’
रिया अब ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री के लिए लव गिल के साथ ‘फैंस का फैसला’ में मुकाबला कर रही हैं। लेकिन यह ऑफर उन्हें सीधे नहीं मिला था। 
वह कहती हैं, ‘जब मेरे पास बिग बॉस का ऑफर आया, वो सीधे नहीं आया था। कुछ लोगों के जरिए, म्यूचुअल फ्रेंड्स और मैनेजर्स के जरिए मेरे पास ये ऑफर पहुंचा।

मैं नहीं सोचती कि मेरे लिए ये सिर्फ गाली-गलौज या झगड़े वाला शो है। बहुत सारी छोटी बच्चियां मुझे देखती हैं। जब लोग मुझसे मिलते हैं तो कहते हैं कि मेरी बेटी आपको फॉलो करती है, मेरे बेटे के बेडरूम में आपकी तस्वीर लगी है। तो जब इतने लोग आपको उस नजर से देखते हैं, तो आपके ऊपर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी होती है कि आप कोई गलत कदम न उठाएं।

इसीलिए मैंने अपने पापा से बात की। मैंने उनसे कहा कि मुझे नहीं पता कि ये मेरे लिए सही रहेगा या नहीं। पापा ने कहा, ‘चैनल से मीटिंग कर लेते हैं, क्या हर्ज है?’ फिर हमने मीटिंग की।’
विज्ञापन

रिया अहीर, मॉडल - फोटो : सोशल मीडिया
‘झगड़ा या गाली देने के लिए कोई फोर्स नहीं करेगा’
चैनल के साथ हुई बातचीत के बाद रिया ने शो को लेकर अपना फैसला बदला। रिया ने बताया, ‘वहां उन्होंने मुझे समझाया कि आप कैसे रिएक्ट करते हैं, वो आपके ऊपर है। कोई आपको फोर्स नहीं कर रहा कि आप झगड़ा करें या गाली दें। हां, वहां परिस्थितियां ऐसी जरूर हो सकती हैं, क्योंकि शो का पूरा फॉर्मेट ही आपको आपकी सीमाओं तक परखने का होता है।
लेकिन जब उन्होंने मुझसे ये कहा, तो उस वक्त मेरे अंदर फिर से अपने ऊपर विश्वास आया। मैंने सोचा कि ठीक है, मुझे खुद पर इतना विश्वास रखना चाहिए कि कोई भी परिस्थिति मुझे तोड़ न पाए।’
अब रिया और लव गिल में से किसे ‘बिग बॉस 20’ के घर में जगह मिलेगी, इसका फैसला दर्शकों के वोट से होना है। रिया के मुताबिक, इस बार फैसला उनके परिवार का नहीं, बल्कि उनके फैंस का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें