पापा भी वहीं थे, लेकिन मामला अचानक शादी तक पहुंच गया
बड़े पापा ने आगे बताया कि उस समय उसके पापा भी वहीं केरल में उसके साथ थे। लेकिन अचानक ऐसा माहौल बन गया कि बात शादी तक पहुंच गई। हमें पहले से यह नहीं बताया गया था कि ऐसा कुछ होने वाला है। इसलिए यह सब हमारे लिए भी बहुत हैरानी वाली बात थी।
थाने तक पहुंच गया मामला, पिता लौट रहे हैं उज्जैन
वर्षा भोसले का कहना है कि मामला इतना बढ़ गया कि मोनालिसा के पिता को थाने तक जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि मोनालिसा के पिता ने बताया कि वहां कुछ लोग अचानक गाड़ी लेकर आए और उन्हें थाने तक ले गए। वहां लड़की से पूछा गया कि वह अपने पिता के साथ जाना चाहती है या नहीं। जब उसने कहा कि वह वहीं रहना चाहती है, तो वहां के लोगों ने कहा कि अब आप क्या कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में पापा भी क्या करते। वो अब उज्जैन लौट रहे हैं।
मोनालिसा और सनोज मिश्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sanojmishra
बाप के लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति होती है
वर्षा ने आगे बताया कि मोनालिसा के पिता इस स्थिति से काफी दुखी हैं। बाप के लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति होती है। बेटी साथ में हो और अचानक ऐसी बात सामने आ जाए तो समझ नहीं आता क्या करें। पापा भी परेशान थे, लेकिन उस समय जो परिस्थिति बनी उसमें ज्यादा कुछ कर भी नहीं सकते थे।
सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया
इस मामले को लेकर विवाद उस समय और बढ़ गया जब फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘लव जिहाद’ बताया। उनका आरोप है कि मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने के बहाने केरल बुलाया गया और वहीं यह पूरी घटना हुई।
ताऊ बोले- लव जिहाद का कुछ नहीं पता
हालांकि जब इस बारे में मोनालिसा के ताऊ से पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस एंगल की कोई जानकारी नहीं है। क्या हुआ, कैसे हुआ, यह सब हमें भी पूरी तरह नहीं पता। हमें तो बस यही बताया गया था कि उसे एक्टिंग सिखाने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा हम कुछ नहीं कह सकते।
अब जो होना था हो गया
हालांकि उन्होंने अंत में यही कहा कि अब जो हो गया, उसे बदलना संभव नहीं है। अब अगर उसने वहां शादी कर ली है तो हम क्या कर सकते हैं। यह उसकी किस्मत है। हम लोग छोटे लोग हैं, मीडिया के सामने क्या बोलें। बस इतना है कि यह सब बहुत अचानक हुआ।