फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत जामवाल: स्ट्रगल की परिभाषा पर क्यों उठाया सवाल? एक्टर बोले- बाहर से आए हैं तो परेशानियां तो होंगी ही

Mon, 12 Oct 2026 03:06 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidyut Jammwal Interview:  अभिनेता विद्युत जामवाल जल्द हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में एक्टर ने फिल्मी दुनिया में अपने संघर्ष और एक कलाकार के तौर पर अपनी व्यक्तिगत राय के बारे में काफी कुछ कहा। पढ़िए क्या बोले विद्युत...
विज्ञापन
विद्युत जामवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्ट्रीट फाइटर’ से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे अभिनेता विद्युत जामवाल ने ओटीटी के आने से कलाकारों की बदली जिंदगी और इंडस्ट्री में स्ट्रगल को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी नजर में असली संघर्ष क्या है और स्टार बनने के बाद कलाकारों की जिम्मेदारी क्या होनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos

विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@mevidyutjammwal
बाहर से आने वालों पर क्या बोले एक्टर? 
विद्युत के मुताबिक इंडस्ट्री में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता। वह कहते हैं, ‘अगर लोगों को लगता है कि सीधा मिल जाता है, तो सीधा कुछ भी नहीं मिलता। इसका मतलब ये है कि अगर आपको स्विमिंग सीखनी है तो गीला होना पड़ेगा। जब मैं लोगों को सुनता हूं कि मैंने खाना नहीं खाया था, एक्टिंग में ये किया, तीन दिन भूखा रहा, ऑडिशन दिए, तो मुझे लगता है कि ये तो प्रोसेस है। इससे क्या होता है कि आपने खाना नहीं खाया? अगर आप बाहर से आए हैं तो थोड़ी बहुत दुविधाएं होंगी।’

विद्युत जामवाल पर भी हो चुका है हमला - फोटो : इंस्टाग्राम@mevidyutjammwal
स्टार बनने के बाद यह करेंगे विद्युत
स्ट्रगल को लेकर विद्युत कहते हैं, ‘लेकिन जब आप स्टार बन जाएंगे तो क्या आप उन लोगों की मदद करेंगे जो नए आए हैं? सबसे अहम सवाल यही है। क्या आप उनकी जर्नी आसान करेंगे? मैं इंटरव्यू में सुनता हूं कि मैं तीन दिन यहां रहा, मैंने ये किया, लोकल ट्रेन से ट्रैवल किया। यह नॉर्मल है। ये तो बहुत नॉर्मल चीज है, जिसे लोग स्ट्रगल कहते हैं। मेरी नजर में ये रियल स्ट्रगल नहीं है।’
विज्ञापन

विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
ओटीटी ने बदली कलाकारों की किस्मत
ओटीटी के आने से कलाकारों की बदली स्थिति का जिक्र करते हुए विद्युत कहते हैं, ‘मुझे मुंबई आए जितना समय हुआ है, मैं जितने नेशनल स्कूल और ड्रामा के एक्टर्स को जानता था, जो बेरोजगारी के आलम से गुजर रहे थे, आज वो काफी जाने-पहचाने एक्टर्स हो गए हैं। ओटीटी में जिनको मौका नहीं दिया जा रहा था, ओटीटी ने उनको बहुत चांसेज दिए। हर एक्टर जिसने एक्टिंग में महारत हासिल की है या एजुकेशन ली है, उसे काम जरूर मिलना चाहिए।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें