इन दिनों निखिल आडवाणी अपनी ड्रामा सीरीज ‘द रिवॉल्यूशनरीज’ को लेकर चर्चा में हैं। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि उनकी ऐसी कौन-सी फिल्म है? जिससे उन्हें बहुत उम्मीद थी, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, तो उन्होंने अक्षय कुमार स्टारर ‘पटियाला हाउस’ का नाम लिया। पढ़िए क्या बोले निखिल...
निखिल आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम@nikkhiladvani
‘पटियाला हाउस’ नहीं चली तो मेरा दिल टूटा
निखिल कहते हैं, ‘वैसे तो मेरी ऐसी बहुत सी फिल्में हैं, लेकिन ‘पटियाला हाउस’...वो बहुत अच्छी फिल्म थी। मैंने, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, अनुष्का शर्मा...जिस तरह से हमने वो फिल्म बनाई थी, वो बहुत खूबसूरत थी। फिल्म का म्यूजिक भी बहुत अच्छा था। लेकिन शायद उसकी रिलीज की टाइमिंग सही नहीं थी।’
वह आगे कहते हैं, ‘उससे पहले अक्षय की तीन फिल्में लगातार नहीं चली थीं। इसलिए जब ये फिल्म नहीं चली तो सच में मेरा दिल टूट गया था।’
अक्षय कुमार, निखिल आडवाणी
- फोटो : सोशल मीडिया
‘आज भी फिल्म आती है तो अक्षय मुझे फोन करते हैं’
निखिल बताते हैं कि ‘पटियाला हाउस’ को लेकर अक्षय कुमार की राय आज भी वैसी ही है। वह कहते हैं, ‘आज भी जब वो फिल्म किसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म या सैटेलाइट पर आती है, तो अक्षय मुझे फोन करके कहते हैं, ‘निखिल, हमने बहुत अच्छी फिल्म बनाई थी। हमने उस फिल्म पर मेहनत भी बहुत की थी।’
निखिल आडवाणी और शरवरी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nikkhiladvani
‘फिर मैंने ‘डी-डे’ बनाने का फैसला किया’
‘पटियाला हाउस’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से निराश होने के बावजूद निखिल ने उस अनुभव को अपने अगले कदम पर हावी नहीं होने दिया। वह कहते हैं, ‘लेकिन हां, अच्छी बात ये थी कि मैंने फैसला किया कि अब मैं ‘डी-डे’ बनाऊंगा, जो सच में मेरी जिंदगी बदल दे।’