फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया: ‘हमारे लिए सीखने का मौका’, ‘हनुमान अंश’ जैसी छोटे बजट की फिल्मों पर क्या बोलीं अभिनेत्री?

Sat, 03 Oct 2026 03:26 PM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Tamannaah Bhatia Interview: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अमर उजाला से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि कम बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कैसे कर रही हैं।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया, अभिनेत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तरफ ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है, तो दूसरी तरफ छोटे बजट में बनी ‘ऑब्सेशन’ भी अपनी जगह बनाई। सिनेमा में आ रहे इस बदलाव को तमन्ना भाटिया भी महसूस करती हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, अब दर्शकों की पसंद को किसी एक जॉनर या फॉर्मूले में बांधकर नहीं देखा जा सकता।
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
‘फिल्में सिर्फ क्राफ्ट से नहीं चलतीं’
अमर उजाला डिजिटल से बात करते हुए कम बजट की फिल्मों पर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहां जॉनर मायने नहीं करता। दुनियाभर में एक तरफ ‘हनुमान अंश’ भी काम कर रही है और दूसरी तरफ ‘ऑब्सेशन’ भी। ये फिल्में बहुत छोटे बजट में बनी हैं। मुझे लगता है कि पिछले कुछ समय में फिल्मों के क्राफ्ट पर बहुत ज्यादा जोर दिया गया है। लेकिन सिनेमा के असली काम पर उतना ध्यान नहीं दिया गया। असली काम यह है कि आप दर्शक को एक दुनिया में लेकर जाएं और उसे कुछ खास महसूस कराएं।'

तमन्ना भाटिया - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘इमोशंस फिल्मों में वापस आ रहे हैं'
वह आगे कहती हैं, 'हम भावनात्मक पहलू को  नजरअंदाज नहीं कर सकते। इंसानी भावनाएं बहुत सामान्य होती हैं, जो हम सबमें एक जैसी हैं। मुझे लगता है कि वही इमोशंस फिल्मों में वापस आ रही हैं और वे फिल्में चल रही हैं। हमें यह देखना होगा कि अगर ये फिल्में चल रही हैं तो क्यों चल रही हैं। यह हमारे लिए सीखने का मौका भी होगा। ‘वन’ में भी जो भक्ति का भाव है, उसे पूरी ईमानदारी से तलाशा गया है।'
विज्ञापन

कितना हुआ 'वन' का कलेक्शन?
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को थिएटर में रिलीज हुई थी।
  • फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • वहीं पहले हफ्ते इसने 53.60 करोड़ रुपये कमाए।
  • अब तक 9 दिनों में फिल्म ने कुल 57.64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें