फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेटर्स 2 फाइनल: क्रिस्टल-रिदा के धोखे से टूटा शालिनी पासी का भरोसा, बोलीं- दोनों अच्छी वैम्प बन सकती हैं

Fri, 04 Sep 2026 09:55 AM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shalini Passi The Traitors 2 Finale: शो ‘द ट्रेटर्स 2' में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना विजेता बनी हैं। शालिनी पासी इस दौड़ में पीछे रह गईं। 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होने के बाद शालिनी पासी ने अमर उजाला से बातचीत में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना के बारे में बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
शालिनी पासी - फोटो : अमर उजाला
‘द ट्रेटर्स 2’ के फिनाले में शालिनी पासी अंतिम तीन तक पहुंचीं, लेकिन जीत से ठीक पहले उनका खेल खत्म हो गया। इससे भी बड़ा झटका उन्हें तब लगा, जब क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने अपनी असली पहचान बताई। जिन दोनों पर शालिनी पूरे खेल में भरोसा करती रहीं, वे ही गद्दार निकलीं।
खास बात यह है कि रिदा कभी खुद गद्दारों को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं, जबकि क्रिस्टल पहले दिन से ही गद्दार बनकर शालिनी और बाकी खिलाड़ियों के बीच मौजूद थीं।
विज्ञापन

2 of 5
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
गद्दार पकड़ने वाली रिदा खुद बन गईं गद्दार
रिदा शुरुआत में गद्दारों को पकड़ने की कोशिश कर रही थीं और कुल्लू और शाहनील गिल पर शक जताकर उन्हें बाहर करने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन बाद में खेल पलटा। क्रिस्टल, जो पहले दिन से गद्दार थीं, ने रिदा को अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर खेल को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

3 of 5
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi
शालिनी को आखिरी तक नहीं हुआ शक
शालिनी को आखिरी वक्त तक क्रिस्टल और रिदा पर भरोसा रहा। आखिरी तीन में पहुंचने के बाद रिदा ने शालिनी का नाम लिखा और क्रिस्टल ने भी उन्हें वोट दिया। शालिनी का खेल खत्म होते ही दोनों ने अपनी गद्दार वाली पहचान सामने रख दी।
 

4 of 5
शालिनी पासी दिल्ली के एक कारोबारी की पत्नी हैं - फोटो : Instagram/shalini.passi
क्या थी शालिनी की गलती?
शो से बाहर होने के बाद शालिनी ने क्रिस्टल और रिदा पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, 'मैंने इन पर विश्वास किया, ये मेरी गलती है। आप कभी भी झूठ की बुनियाद पर बड़ी चीज खड़ी नहीं कर सकते। क्या ही बोलूं, मैंने दोनों को बचाया और इन दोनों ने, खैर। जिंदगी उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने अपनी चतुराई से मेरा भरोसा जीता और फिर ये खेल खेला। जिंदगी में अगर ये आगे भी ऐसा ही करेंगी, तो लोग इन्हें इसी बात के लिए जानेंगे कि ये झूठी हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शालिनी पासी दिल्ली के एक कारोबारी की पत्नी हैं - फोटो : Instagram/shalini.passi
‘दोनों अच्छी वैम्प बन सकती हैं’
क्रिस्टल और रिदा के खेल पर तंज कसते हुए शालिनी ने कहा, 'दोनों लड़कियां फिल्मों में अच्छी नेगेटिव रोल कर सकती हैं। दोनों अच्छी वैम्प बन सकती हैं। मैं उनके लिए खुश हूं, उनके लिए अच्छा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें