फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: 'हमेशा हिफाजत करूंगा; वह परिवार जैसी हैं', शहनाज गिल संग रिश्ते की चर्चाओं पर बोले राघव जुयाल

सार

Raghav Juyal Exclusive Interview: राघव जुयाल और शहनाज गिल के अफेयर को लेकर काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही हैं। बीते दिनों राघव की बर्थडे पार्टी से एक वीडियो सामने आया, जिसने इन चर्चाओं को और हवा दी। हाल ही में अमर उजाला के साथ खास बातचीत में राघव ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए क्या कहा?
विज्ञापन
राघव जुयाल-शहनाज गिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राघव जुयाल और शहनाज गिल का नाम पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। हाल ही में एक बर्थडे पार्टी से बाहर निकलते वक्त दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में भीड़ के बीच राघव, शहनाज को सुरक्षित बाहर निकालते नजर आए थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलों का दौर तेज हो गया। इसी बीच शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निजी जिंदगी से जुड़े सवाल को टालते हुए राघव जुयाल को अपना 'बहुत अच्छा दोस्त' बताया था। साथ ही उन्होंने उनकी पहली लीड फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का समर्थन करते हुए लोगों से फिल्म देखने की अपील की थी। अब अमर उजाला से खास बातचीत में राघव जुयाल ने भी उस पर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

राघव जुयाल - फोटो : सोशल मीडिया
'पर्सनल लाइफ की चर्चा तो होगी'
जब राघव जुयाल से उनकी पर्सनल लाइफ और शहनाज गिल के साथ जुड़ रहे नाम को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'देखिए, पर्सनल लाइफ की चर्चा तो होगी। हम शोबिज में हैं। हम लोग फेमस हैं। आगे भी ऐसी बातें होंगी।'

राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम
'शहनाज मेरे लिए परिवार जैसी हैं'
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन, हम सब दोस्त हैं। शहनाज भी मेरी दोस्त है। मैं उसका बहुत अच्छा दोस्त हूं। वह मेरे लिए परिवार जैसी है। मैं अपने दोस्तों और परिवार की हमेशा हिफाजत करता हूं और हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा। यह तो तय है।'
 
विज्ञापन

राघव जुयाल और शहनाज कौर गिल - फोटो : इंस्टाग्राम
2023 में भी उड़ी थीं डेटिंग की अफवाहें
राघव जुयाल और शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने दोनों की केमिस्ट्री को लेकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि, बाद में राघव जुयाल ने इन चर्चाओं पर सफाई देते हुए कहा था कि सलमान खान ने सिर्फ मजाक किया था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनके और शहनाज के बीच ऐसा कोई रिश्ता नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें