प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @pratibha_ranta
अपने किरदार में खुद की झलक दिखी
अपने किरदार से समानता पर प्रतिभा कहती हैं, 'मेरा किरदार भी बहुत प्रोग्रेसिव है। उसे भी हर जगह शामिल रहना है। मुझे भी हर चीज जाननी होती है, तो वो चीज मैं भी हूं असल जिंदगी में।'
वह बताती हैं, 'अगर ऐसा कोई गुण है, जो असल में मुझमें नहीं है, तो वो थोड़ा कॉमिक करना है। सीरीज के पहले दो एपिसोड में किरदार थोड़ा कॉमिक है और फिर धीरे-धीरे उसमें बदलाव आता है। वो उस वक्त 17 साल की है।'
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @pratibha_ranta
निखिल आडवाणी ने कहा- 'चालबाज' देखो
किरदार के इस हिस्से के लिए निखिल आडवाणी ने प्रतिभा को श्रीदेवी की 'चालबाज' देखने की सलाह दी। वह कहती हैं, 'निखिल सर ने मुझे श्रीदेवी की फिल्म 'चालबाज' देखने को कहा। उनकी कॉमिक टाइमिंग को कोई छू नहीं सकता। मैंने वो फिल्म देखी और पूरी कोशिश की कि उस कॉमिक टाइमिंग को अपने किरदार में ला सकूं। लेकिन जाहिर है, श्रीदेवी ने जो किया है, उसे कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। वो अविश्वसनीय है।'
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @pratibha_ranta
'मेरे लिए क्रांति अंदर से शुरू होती है'
अपनी जिंदगी में क्रांति के मायने बताते हुए प्रतिभा कहती हैं, 'मुझे लगता है क्रांति हमेशा आपके अंदर से शुरू होती है। अगर आप मेरी जिंदगी में पूछेंगे कि ऐसी कौन-सी क्रांति हो या ऐसी कौन-सी भावना हो, जहां पर मैंने अपने लिए स्टैंड लिया हो, तो वो मेरा करियर तय करना है। मेरी पसंद क्या है, वो मेरे हिसाब से होनी चाहिए। जो मुझे पसंद है, वो करने का अधिकार अपने पास रखना, यही मेरे लिए एक क्रांति है।'
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम-@pratibha_ranta
काम चुनने में जल्दबाजी नहीं
आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर प्रतिभा कहती हैं, 'मानो या न मानो, मैं इस सीरीज के अलावा कुछ भी नहीं कर रही हूं। मैं अपना काम बहुत सोच-समझकर चुनती हूं और इंतजार करती हूं कि मेरे पास ऐसी कौन-सी कहानी आएगी, जो मुझे बहुत उत्साहित करे। मुझे इस बात का गम भी नहीं है कि कुछ काम नहीं है। मैं बहुत उम्मीद रखती हूं।
जो भी किरदार मैं उठा रही हूं, बहुत सोच-समझकर उठा रही हूं। जब तक वो मुझे उत्साहित नहीं करता, तो मैं उसमें पूरी तरह नहीं उतर पाती, क्योंकि जब मैं किसी प्रोजेक्ट में उतरती हूं, तो अपना सब कुछ उसमें लगा देती हूं।'
प्रतिभा रांटा
- फोटो : इंस्टाग्राम
'शो की सबसे खूबसूरत बात रिश्ते हैं'
सीरीज के बारे में प्रतिभा कहती हैं, 'बहुत सारे जुनून हैं अपने-अपने देश को लेकर। ये चार ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ एक मकसद के लिए साथ आते हैं कि उन्हें क्रांति चाहिए। वो जिस तरीके से लड़ रहे हैं, उसमें जो सबसे खूबसूरत बात है, वो इन सबके आपस के रिश्ते हैं। वो बहुत प्यारे हैं, बहुत सुंदर हैं और जिस तरीके से वो कहानी को आगे ले जाते हैं, तो अगर शो को एक शब्द में बताना हो, तो वो जुनून है।'