फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू: ‘मर जाऊंगा लेकिन हार नहीं मानूंगा’, ओरी ने साझा किया KKK15 का अनुभव; बोले- पहला और आखिरी शो था

सार

Orry Interview: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि को देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि वह शो में इतने हफ्तों तक टिक पाएंगे। 
 
विज्ञापन
ओरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद ओरी के लिए भी शाे में पांचवे हफ्ते तक पहुंचना हैरानी वाली बात थी। अमर उजाला से खास बातचीत में ओरी ने शो में अपने सफर, स्टंट के दौरान महसूस हुए डर और लोगों की उम्मीदों पर बात की।
विज्ञापन

ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @orry
‘लोगों ने मुझे बहुत कम आंका’ 
ओरी कहते हैं, ‘मैं हैरान था। मुझे नहीं पता था कि लोगों ने मेरे बारे में इतना कम सोचा है। जब मेरे शो से बाहर होने की खबरें चल रही थीं, तब मेरे नाम की कोई चर्चा नहीं थी। लोगों को सच में लगा था कि मैं पहले ही एपिसोड में बाहर हो गया हूं। 
जब आपकी उम्मीद ही बहुत कम हो तो 10 में से दो नंबर भी बहुत अच्छे लगते हैं। लोगों ने मुझसे इतनी कम उम्मीद की थी कि मेरा पांचवें हफ्ते तक पहुंचना भी उन्हें बहुत अच्छा प्रदर्शन लग रहा था।’

ऑरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @orry
‘लगा पानी से निकल नहीं पाऊंगा, मर जाऊंगा’
शो में ओरी के लिए हर स्टंट चुनौतीपूर्ण था। लेकिन पानी के अंदर बस से पुतलों और अपने साथियों को बचाने वाला स्टंट उन्हें खास तौर पर याद है। 
वह कहते हैं, ‘कोई भी स्टंट आसान नहीं है। सभी लगभग एक जैसे ही मुश्किल होते हैं। लेकिन जो आखिरी स्टंट मैंने किया था, जिसमें बस से पुतलों और अपने साथियों को बचाना था, वह बहुत मुश्किल था। कोई नहीं समझ सकता कि पानी कितना ठंडा था और अंदर कितना दम घुट रहा था। एक वक्त तो मुझे सच में लगा कि क्या मैं समय पर ऊपर पहुंच पाऊंगा या यहीं मर जाऊंगा।’ 
 

ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @orry
‘शिकायत करूंगा पर कभी हार नहीं मानूंगा’ 
ओरी बोले, ‘मैं फेल हो जाऊंगा, मर जाऊंगा, बेहोश हो जाऊंगा, लेकिन हार नहीं मानूंगा। मेरे माता-पिता ने मुझे कभी हार मानना सिखाया ही नहीं। मैं डरूंगा, घबराऊंगा, शिकायत करूंगा, नखरे करूंगा और खूब नाटक भी करूंगा, लेकिन पीछे नहीं हटूंगा।’ 

ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम- @orry
‘मुझे शो के लिए बुलाया नहीं गया’
‘खतरों के खिलाड़ी’ में ओरी की एंट्री भी दिलचस्प रही। वह कहते हैं, ‘मुझे शो के लिए कभी संपर्क नहीं किया गया था। मैंने खुद शो करने की इच्छा जताई थी। मैंने खुद को इस शो के लिए आगे किया था। मैं यह शो करना चाहता था और मैंने कलर्स और जियो से कहा था कि मैं इसे करना चाहता हूं।’
विज्ञापन

ओरी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
‘पहला और आखिरी शो था’ 
ओरी ने साफ किया कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ उनके करियर की शुरुआत नहीं है। उनके लिए यह जिंदगी में एक बार करने वाला अनुभव था।  वह कहते हैं, ‘यह मेरा पहला और आखिरी शो था। मैं इसे अपने करियर की शुरुआत या आगे बढ़ने का रास्ता नहीं मानता। यह मेरे लिए कोई करियर बनाने की कोशिश नहीं थी। यह मेरे लिए बस एक अलग काम था, जिसे मैं करना चाहता था।’
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें