'आदर्श बाल विद्यालय' सीरीज में नवीन कस्तूरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बिसु के साथ काम करने का मौका छोड़ना नहीं चाहता था
नवीन ने बताया कि शुरुआत में उन्हें सीरीज के सिर्फ चार एपिसोड पढ़ने के लिए मिले थे। हालांकि उनके लिए सबसे बड़ी खुशी बिस्वपति सरकार (बिसु) के साथ दोबारा काम करने की थी। वह बोले, 'करीब 10 साल पहले मैंने बिसु के साथ काम किया था। उसके बाद पहली बार हम साथ काम कर रहे हैं। एक समय ऐसा भी था, जब हम साथ रहते थे। मैं हमेशा से उनका फैन रहा हूं। जिस तरह वह अपनी स्क्रिप्ट पर काम करते हैं और पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हैं, मैं हमेशा उसकी तारीफ करता रहा हूं। उन्होंने मुझसे कहा कि यह किरदार मुझे ध्यान में रखकर लिखा गया है और वह चाहते हैं कि मैं ही इसे निभाऊं।'
कॉमेडी के मामले में सबसे कम फनी लगा
नवीन ने बताया कि पिछले कुछ समय से वह लगातार गंभीर किरदार निभा रहे थे। ऐसे में वह बिसु की लिखी कॉमेडी का हिस्सा बनना चाहते थे। नवीन कहते हैं, 'मैं काफी समय से इंटेंस किरदार निभा रहा था। इसलिए बिसु की लिखी कॉमेडी का हिस्सा बनना चाहता था। लेकिन स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे लगा कि पूरी टीम में शायद मैं ही सबसे कम फनी हूं। बाद में पता चला कि केके मेनन और अर्चना पूरन सिंह भी इस सीरीज में हैं।'