फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वो हमेशा फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे’, वसूली भाई ने कंफर्म की ‘गोलमाल 5’ में शरमन जोशी की वापसी

सार

Mukesh Tiwari Interview: रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म में वसूली भाई का किरदार निभाने वाले मुकेश तिवारी ने फिल्म को लेकर बड़ी अपडेट साझा की है। जानिए शूटिंग और फिल्म की कास्ट को लेकर मुकेश तिवारी ने क्या कुछ बताया…
विज्ञापन
मुकेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' हिंदी सिनेमा की लोकप्रिय और आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक है। फैंस लंबे वक्त से इसके पांचवें पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब 'गोलमाल 5' जल्द ही ऑडियंस को हंसाने के लिए तैयार है। इस बार गोलमाल के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर भी है। लगभग 20 साल बाद इस फ्रेंचाइजी में पुराने लक्ष्मण यानी शरमन जोशी की वापसी हो रही है। अभी तक इसको लेकर चर्चाएं थीं, लेकिन अब फिल्म के अहम किरदार वसूली भाई यानी मुकेश तिवारी ने शरमन की वापसी को कंफर्म कर दिया है। अमर उजाला से खास बातचीत में मुकेश तिवारी ने ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी और फिल्म के अगले पार्ट को लेकर विस्तार से बात की।

जी हां, शरमन लौट आए हैं

विज्ञापन

बातचीत के दौरान जब शरमन जोशी की वापसी को लेकर सवाल किया गया तो मुकेश तिवारी ने कहा, 'जी हां, बिल्कुल सही बात है। वो पहले भी इस फिल्म का हिस्सा थे और अब फिर से जुड़ रहे हैं। वैसे ये अनाउंसमेंट अगर फिल्म के डायरेक्टर या प्रोड्यूसर की तरफ से आती तो ज्यादा बेहतर होता, क्योंकि मैं तो सिर्फ एक एक्टर हूं।'

Trending Videos

गोलमाल फ्रेंचाइजी - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत सी बातें समझाने से बिगड़ जाती हैं
मुकेश तिवारी ने आगे कहा, 'दरअसल शरमन हमेशा से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। भले ही कुछ सीक्वल्स में वो नजर नहीं आए हों, लेकिन 'गोलमाल' में उनकी मौजूदगी हमेशा रही है। अगर शारीरिक तौर पर नहीं, तो आत्मिक तौर पर जरूर। बहुत सी बातें ऐसी होती हैं जिन्हें अगर ज्यादा समझाने लगें तो बात बिगड़ जाती है। इसलिए इसे ऐसे ही मान लेना चाहिए कि वो पहले भी थे और आगे भी रहेंगे।'

ये फिल्म वाकई बहुत बड़ी जिम्मेदारी है
बातचीत के दौरान मुकेश तिवारी ने फिल्म की फ्रैंचाइजी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ये फिल्म वाकई बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब ऑडियंस से इतना प्यार मिलता है तो बतौर एक्टर आप खुद-ब-खुद ज्यादा सतर्क हो जाते हैं। कई बार ये सतर्कता आपकी सहजता को भी कम कर देती है, क्योंकि आप वही पुराना दौर फिर से बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम पूरी कोशिश करेंगे कि अपना बेस्ट दें।

विज्ञापन

गोलमाल फ्रेंचाइजी - फोटो : सोशल मीडिया

इतने सारे कलाकार हैं, पर कोई आगे निकलने की कोशिश नहीं करता
वसूली भाई यानी मुकेश तिवारी ने आगे कहा कि हमारी टीम काफी अच्छी है। इतने सारे कलाकार हैं, लेकिन कोई भी एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश नहीं करता। हम सब साथ बैठते हैं, मस्ती करते हैं और यही वजह है कि सेट पर केमिस्ट्री इतनी अच्छी रहती है। इसी के चलते स्क्रीन पर अच्छे पंच अपने आप निकल आते हैं। पूरी टीम की एनर्जी कमाल की है।

अगले महीने शुरू होगी शूटिंग
‘गोलमाल 5’ को लेकर बात करते हुए मुकेश तिवारी ने अपडेट दिया कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने वाली है। उन्होंने बताया कि अपने किरदार के लिए वो एक बार फिर अपनी मूंछें बढ़ा रहे हैं।

पुरानी खटास, नए रिश्ते - सीक्वेल विवादों पर लगा विराम
गौरतलब है कि 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' (2006) से इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी और उस वक्त शरमन जोशी इसका अहम हिस्सा थे। हालांकि, बाद के पार्ट्स में उनके नजर न आने को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे। ऐसा माना जाता रहा कि मैनेजमेंट और फीस से जुड़े कुछ मतभेदों की वजह से वे 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3' और 'गोलमाल अगेन' में शामिल नहीं हो पाए। उनकी जगह श्रेयस तलपड़े नजर आए। लेकिन अब मुकेश तिवारी के इस बयान ने पूरी कहानी को नया मोड़ दे दिया है। यानी 'गोलमाल 5' में फिर से ओरिजिनल टीम की झलक मिलने वाली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें