फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरलीन सेठी: ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फेम फ्रीडा पिंटो ने दी करियर बदलने की सलाह, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा

Sat, 03 Oct 2026 05:00 PM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Harleen Sethi Interview: हाल ही में वेब सीरीज 'शक' में नजर आईं हरलीन सेठी ने अमर उजाला से खास बातचीत में काफी कुछ बताया। उन्होंने एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो से मिलने वाली सलाह पर भी बात की। पढ़िए क्या बोलीं हरलीन...
विज्ञापन
हरलीन सेठी, अभिनेत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरलीन सेठी के एक्टिंग करियर की शुरुआत डांस से हुई। वह डांस करती थीं और सिखाती भी थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात 'स्लमडॉग मिलेनियर' फेम अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो से हुई। फ्रीडा ने हरलीन से डांस की कुछ पर्सनल क्लासेस ली थीं। इसी दौरान उन्होंने हरलीन से एक्टिंग में आने के बारे में पूछा।
विज्ञापन

हरलीन सेठी - फोटो : इंस्टाग्राम
फ्रीडा ने पूछा- तुम एक्टिंग क्यों नहीं करतीं? 
फ्रीडा उस वक्त फिल्म ‘डेजर्ट डांसर’ की तैयारी कर रही थीं। उन्हें अपने बॉडी मूवमेंट और परफॉर्मेंस पर काम करना था। इसके लिए उन्होंने हरलीन से ट्रेनिंग ली। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में हरलीन ने बताया, ‘जब मैं डांस इंस्ट्रक्टर थी और डांस सीखती और सिखाती थी, तब फ्रीडा पिंटो ने मेरे साथ कुछ क्लासेस की थीं। वह डांस और परफॉर्मेंस सीखना चाहती थीं। उन्हें अपनी बॉडी में थोड़ी एजिलिटी लानी थी। वह फिल्म ‘डेजर्ट डांसर’ करने जा रही थीं। इसलिए उन्होंने मेरे साथ पर्सनल ट्रेनिंग ली। हमने उनकी बॉडी मूवमेंट और फ्लूडिटी पर काम किया।’

हरलीन सेठी, अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
'फ्रीडा की ये बात आज भी याद है'
इसी दौरान फ्रीडा ने हरलीन से एक्टिंग में आने के बारे में पूछा। हरलीन के लिए यह बात खास थी, क्योंकि उस वक्त उन्होंने एक्टिंग को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया था। हरलीन ने कहा, ‘फ्रीडा पिंटो उन पहले लोगों में से थीं, जिन्होंने मुझसे कहा कि तुम एक्टिंग क्यों नहीं करतीं? जब वह मुझसे डांस सीखती थीं, तो मैं उन्हें परफॉर्म करके दिखाती थी कि ऐसे करना है, ये करो। इसी वजह से हमारी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। वह और उनकी बहन शायना बहुत स्वीट हैं। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। हम साथ में काम किया करते थे।’

हरलीन सेठी, अभिनेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
‘मैं डायरेक्टर बनना चाहती थी’
हरलीन उस समय एक्टिंग के बजाय डायरेक्शन में जाना चाहती थीं। उन्होंने बताया, ‘मैं डायरेक्टर बनना चाहती थी। मैंने एडवरटाइजिंग में स्पेशलाइज किया था। मुझे हमेशा से पता था कि मुझे परफॉर्मिंग आर्ट्स में कुछ करना है। लेकिन बचपन से यह तय नहीं था कि आखिर करना क्या है। फिर मुझे लगा कि शायद मैं डायरेक्शन करूंगी। डायरेक्टर एक्टर्स का कैप्टन होता है। तो मैंने सोचा कि मैं वहीं से अपनी जर्नी शुरू करती हूं।फिर मैंने बहुत सारी एड फिल्में करना शुरू कीं। वहां से मेरी जर्नी एक्चुअली शुरू हुई ..बिहाइंड द कैमरा।’
विज्ञापन

हरलीन सेठी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsharleensethi
इन प्रोजेक्ट्स में दिखीं हरलीन
बता दें कि करीब 13 साल के एक्टिंग सफर में हरलीन ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘कोहरा’, ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’, ‘बी हैप्पी’ और ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें