फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Interview: निर्देशक मनीष सैनी ने की विशाल जेठवा की तारीफ, बोले- ‘काम करना चाहता था पर डेट्स नहीं मिलीं’

Sun, 23 Aug 2026 06:34 PM IST
किरण जैन एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Manish Saini Interview: मनीष सैनी ने अपनी आगामी फिल्म को लेकर अमर उजाला से विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विशाल जेठवा के साथ काम करने की इच्छा को साझा किया, साथ ही एक्टर की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
मनीष सैनी, निर्देशक - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर मनीष सैनी और अभिनेता विशाल जेठवा एक फिल्म में काम करने वाले थे। मगर विशाल उन दिनों 'होमबाउंड' के ऑस्कर प्रमोशनल इवेंट्स में व्यस्त थे। इसी वजह से मनीष ने प्रीत कमानी के साथ फिल्म पूरी की। जानें अमर उजाला से हुई बातचीत में क्या बोले मनीष?
विज्ञापन

निर्देशक मनीष सैनी - फोटो : सोशल मीडिया
‘हम साथ काम करना चाहते थे’

अमर उजाला से बातचीत के दौरान मनीष ने इस फिल्म को लेकर कहा, ‘हां, ये हुआ था। हम साथ काम करना चाहते थे और बात काफी आगे तक बढ़ गई थी। हालांकि, हमारी डेट्स मैच नहीं हो पा रही थीं। उस फिल्म के को-प्रोड्यूसर एनएफडीसी (नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) हैं। हम जनवरी में फिल्म शूट करना चाहते थे।’

विशाल जेठवा - फोटो : इंस्टाग्राम
‘उसी वक्त विशाल जेठवा बिजी हो गए'
मनीष बताते हैं कि इसी दौरान विशाल जेठवा की फिल्म 'होमबाउंड' को लेकर ऑस्कर से जुड़े कार्यक्रम शुरू हो गए। वह कहते हैं, ‘उसी वक्त विशाल 'होमबाउंड' ऑस्कर प्रमोशनल इवेंट्स में बिजी हो गए। हम अपनी फिल्म पर भी काफी आगे तक पहुंच गए थे, लेकिन उनकी डेट्स नहीं मिल पा रही थीं। इसलिए फिर मैंने और प्रीत कमानी ने वो फिल्म शूट की। अभी उसका एडिट चल रहा है और अगले साल मार्च में फिल्म रिलीज होने वाली है।’
विज्ञापन

मनीष सैनी, विशाल जेठवा - फोटो : सोशल मीडिया
‘विशाल जैसे एक्टर हमारे लिए ट्रीट हैं’

विशाल जेठवा की तारीफ करते हुए मनीष कहते हैं, ‘विशाल जैसे एक्टर हमारे लिए ट्रीट हैं। वह इतने फ्लेक्सिबल एक्टर हैं, इतने टैलेंटेड हैं और उनके अंदर इतनी वैरायटी है। वह एक अच्छे इंसान का किरदार भी कर सकते हैं और विलेन भी बन सकते हैं। उनका रेंज बहुत अच्छा है। वह बहुत टैलेंटेड एक्टर हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिले तो मैं जरूर काम करना चाहूंगा।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें