दिगंगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @diganganasuryavanshi
'मेकअप के साथ मेरा संबंध बहुत पुराना'
अमर उजाला से बातचीत में दिगंगना कहती हैं, 'मैं बचपन में मम्मी के कॉस्मेटिक्स चुपके से इस्तेमाल करती थी। स्टिक लगा लेती थी और फिर उनके आने से पहले वॉश कर लेती थी। बाद में अपने प्रोफेशन के लिए मेकअप यूज किया। तो मैंने नोटिस किया कि मेकअप के साथ मेरी इक्वेशन बहुत पुरानी है। तो जब कुछ अपना करने का सोचा, लगा कि उसी चीज में जाना चाहिए, जिसे मैं समझती हूं।'
दिगंगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @diganganasuryavanshi
'दूसरा जो कर रहा, वहीं कर लें; ऐसा नहीं होना चाहिए'
कैटरीना कैफ, आशका गोराडिया, कृति सेनन और दीपिका पादुकोण जैसी अभिनेत्रियां ब्यूटी बिजनेस में उतर चुकी हैं। ऐसे में दिगंगना के इस फैसले को क्या उसी ट्रेंड का हिस्सा माना जाए? यह पूछा जाने पर अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे लगता है कि वही बिजनेस करना चाहिए जो आपको समझ आता है। अगर आपको किसी चीज की समझ ही नहीं है, तो आप वो कैसे करेंगे? आजकल बहुत लोग कुछ न कुछ कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ इसलिए कि दूसरा कर रहा है तो हम भी कर लें, ऐसा नहीं होना चाहिए। आपका अपना इंटरेस्ट होना चाहिए और आपको पता होना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं।'
दिगंगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @diganganasuryavanshi
'बहुत जिम्मेदारी महसूस होती है'
इस नए अनुभव पर दिगंगना कहती हैं, 'बहुत जिम्मेदारी महसूस होती है। जब आप लाइफ में ये सारी चीजें एक्सप्लोर करते हो न, तो रियली बहुत हम्बल हो जाते हो, क्योंकि बिजनेस का काम बहुत सारा है। जब मैं किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हूं तो आइडिएशन से लेकर किसी चीज के बनने और क्रिएट होने तक बहुत कुछ होता है, लेकिन उसके बाद एक्टर आता है। बिजनेस में इन्वॉल्वमेंट बहुत अलग किस्म का है।'
दिगंगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @diganganasuryavanshi
'पेरेंट्स हमेशा कहते हैं- फैसला आपका होना चाहिए'
बिजनेस में सफलता और असफलता को लेकर दिगंगना कहती हैं, 'मुझे लगता है कि फेल होना कोई बुरी बात नहीं है। आप कुछ करने की कोशिश कर रहे हो, उसमें कभी सक्सेस मिलेगी, कभी फेलियर भी होगा। लेकिन कम से कम आपको ये तो पता रहेगा कि आपने अपनी तरफ से कोशिश की। मेरे पेरेंट्स भी हमेशा यही कहते हैं कि डिसीजन आपका होना चाहिए। किसी और को देखकर कुछ मत करो। अगर सक्सेस मिलेगी तो वो आपकी होगी और अगर फेल होंगे तो उससे सीखकर आगे बढ़ सकते हो।'
दिगंगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @diganganasuryavanshi
'सेलिना गोमेज से मिली प्रेरणा'
बिजनेस शुरू करने की प्रेरणा किससे मिली? इस सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैं करीब 9 साल की थी, तभी से सेलिना गोमेज को फॉलो कर रही हूं। जैसे-जैसे मैं बड़ी हुई, उनका सफर देखा तो उनसे काफी इंस्पायर हुई। उन्होंने खुद को सिर्फ एक चीज तक सीमित नहीं रखा। एक्टिंग की, म्यूजिक किया और फिर ब्यूटी बिजनेस में भी आईं। तो कहीं न कहीं उनकी जर्नी देखकर मुझे भी लगा कि आप एक ही चीज तक क्यों रुकें, अगर आपको अलग-अलग चीजें करने में इंटरेस्ट है तो उन्हें भी एक्सप्लोर करना चाहिए।'
दिगंगना सूर्यवंशी
- फोटो : इंस्टाग्राम- @diganganasuryavanshi
बिजनेस के बाद एक्टिंग का क्या?
'इस साल काफी काम और शूट हुआ है। मुझे उम्मीद है कि अगले साल लोग उसे देख पाएंगे। बिजनेस शुरू करने का मतलब यह नहीं है कि मैंने एक्टिंग छोड़ दी है। एक्टिंग मेरे लिए हमेशा बहुत खास रही है और मैं दोनों चीजों को साथ लेकर चलना चाहती हूं।'
टीवी से फिल्मों तक का सफर
बता दें, दिगंगना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी शो 'वीरा' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'कुबूल है', 'बिग बॉस 9' जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। फिल्मों में उन्होंने गोविंदा के साथ 'फ्राइडे' और 'रंगीला राजा' में भी काम किया। इसके अलावा वह 'जलेबी' समेत कुछ फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं।