फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ‘धुरंधर में राकेश बेदी ने बढ़ाई उम्मीद’, देवेन भोजानी ने टाइपकास्ट होने पर जताई चिंता

सार

Deven Bhojani Interview: फिल्मों और थिएटर के लोकप्रिय अभिनेता देवेन भोजानी ने इंडस्ट्री में खुद के टाइपकास्ट किए जाने पर बात की। जानिए राकेश बेदी को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
देवेन भोजानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 40 साल से कॉमेडी के जरिए ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले अभिनेता देवेन भोजानी अब गुजराती फिल्म 'धबकारो' में बिल्कुल अलग भूमिका में नजर आएंगे। उन्हें ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘तारा’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाता है। लेकिन इस बार उनका किरदार बिल्कुल हटकर रहने वाला है। इस फिल्म के जरिए वह इमोशनल और लेयर्ड किरदार में दिखाई देंगे। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने अपने करियर, टाइपकास्टिंग, 'धुरंधर' में राकेश बेदी की कास्टिंग और इस फिल्म के अनुभव पर खुलकर बात की।

विज्ञापन

राकेश बेदी फिल्म 'धुरंधर 2' के दौरान - फोटो : इंस्टाग्राम -@ BollywoodBubble

राकेश बेदी ने हमारे लिए भी रास्ता खोला
देवेन भोजानी कहते हैं, 'राकेश बेदी का उदाहरण बहुत अच्छा है। लंबे समय तक उन्हें कॉमेडी में ही देखा गया। ‘धुरंधर’ उनके लिए गेम चेंजर रही है। लोगों ने उनके काम को जिस तरह सराहा, वो बहुत जरूरी था। मैं आदित्य धर और मुकेश छाबड़ा को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने ऐसा रिस्क लिया।

मैंने मुकेश छाबड़ा को मैसेज करके कहा कि राकेश बेदी और गौरव गेरा जैसे कलाकारों को, जो कई साल से कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, उन्हें इस तरह के किरदार में कास्ट करना वाकई बड़ी बात है।

इससे मेरे जैसे एक्टर्स के लिए उम्मीद बढ़ती है कि शायद हमें भी हिंदी सिनेमा में अलग नजरिए से देखा जाए। हमें टेस्ट किया जाए या हमें ऐसे मौके मिलें। जैसे मुझे ‘धबकारो’ में मौका मिला, वैसे ही हमें अलग-अलग तरह के किरदार करने के मौके मिलते रहें, ताकि हम अपने अंदर के अलग-अलग पहलुओं को सामने ला सकें।’

देवेन भोजानी - फोटो : इंस्टाग्राम@devenbhojani.official

कॉमेडी मेरी ताकत भी बनी और मेरी सीमा भी
देवेन मानते हैं कि कॉमेडी ने उन्हें पहचान दी, लेकिन उसी ने उन्हें एक दायरे में भी सीमित कर दिया। वह कहते हैं, ‘मैंने कॉमेडी बहुत की है और मुझे उस पर गर्व है, क्योंकि कॉमेडी करना सबसे मुश्किल होता है। लेकिन सच्चाई यह है कि मुझे उसी में सीमित कर दिया गया। लोगों ने मान लिया कि मैं सिर्फ यही कर सकता हूं, जबकि मेरे अंदर और भी बहुत कुछ है।’

विज्ञापन

देवेन भोजानी - फोटो : इंस्टाग्राम@devenbhojani.official
लोग वही कास्ट करते हैं जो पहले देखा होता है
इंडस्ट्री के नजरिए पर खुलकर बात करते हुए देवेन ने कहा कि एक बार आपने जो कर लिया, लोग आपको उसी में फिट कर देते हैं। ‘जो जीता वही सिकंदर’ के बाद मुझे लगातार हीरो के दोस्त के रोल मिलने लगे। एक बार नौकर का रोल किया तो उसी तरह के कई ऑफर आ गए।

लोग रिस्क नहीं लेना चाहते, वही कास्ट करते हैं जो उन्होंने पहले देखा होता है। मुझे लगता है कि लोग एक्टर को उतना ही देखते हैं, जितना उन्होंने पहले देखा होता है, उससे आगे सोचते ही नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें