फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर, करण जौहर से लेकर आर्यन खान तक; ईशा-आकाश अंबानी के जन्मदिन में शामिल होने जामनगर पहुंचे ये सितारे

Sat, 25 Oct 2025 09:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs At Jamnagar: गुजरात के जामनगर शहर में बॉलीवुड सितारे पहुंच रहे हैं। वजह है ईशा और आकाश अंबानी के जन्मदिन का भव्य समारोह। जान्हवी कपूर से लेकर आर्यन खान तक एयरपोर्ट पर देखे गए हैं। 
 
विज्ञापन
ईशा-आकाश अंबानी बर्थडे पर सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबानी परिवार के दोनों भाई-बहन ईशा और आकाश अपना जन्मदिन एक भव्य पार्टी के साथ जामनगर में मना रहे हैं। इसमें मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारे शामिल होने पहुंचे रहे हैं, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इस कड़ी में जान्हवी कपूर, दिशा पाटनी, करण जौहर, आर्यन खान जैसे सेलेब्स को एयरपोट पर देखा गया है। देखें तस्वीरें। 

सितारों से जगमग हुआ जामनगर एयरपोर्ट

विज्ञापन

एएनआई की खबर के अनुसार जामनगर हवाई अड्डे पर कई बड़े सितारे देखे गए। इनमें अनन्या पांडे, दिशा पटानी, अर्जुन कपूर और फिल्म निर्माता करण जौहर आदि शामिल थे, जिनके आगमन से शहर गुलजार होता दिख रहा है। 
 

 




जान्हवी कपूर-अरिजीत सिंह भी पहुंचे
मशहूर गायक अरिजीत सिंह, जिन्हें 'आशिकी 2' के 'तुम ही हो' जैसे गानों के जाना जाता है। वो भी एयरपोर्ट पर दिखे। साथ ही बाद में, अभिनेत्री जान्हवी कपूर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जामनगर में उतरते देखा गया ।

विज्ञापन

 

 
निर्देशक एटली भी हुए शामिल
निर्देशक एटली कुमार अपनी पत्नी प्रिया संग जामनगर एयरपोर्ट पहुंचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी भी देखे गए। 
 



यह खबर भी पढ़ें: गंभीर दिमागी बीमारी के खुलासे के बाद किम कार्दशियन ने मनाया जन्मदिन, 45 की उम्र में हॉट अवतार से मचाई सनसनी


सोनम बाजवा का भी दिखा अनोखा अंदाज
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें