फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पार्टियों में सितारे: सोनाक्षी-जहीर के लुक ने खींचा ध्यान, सोनल चौहान और तेजस्वी ग्लैमरस अंदाज में छाईं

Thu, 05 Nov 2026 12:56 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • मुंबई में पिछले कुछ दिनों से सितारे दिवाली पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं।
  • बुधवार को कई सेलेब्स एक फैशन ब्रांड की दिवाली पार्टी में शामिल हुए।
  • इसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर टीवी के भी कई सितारे नजर आए।
विज्ञापन
दिवाली पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की शाम मुंबई में एक फैशन ब्रांड ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। अब इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 'बिग बॉस' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल ने भी दिवाली पार्टी रखी, जिसमें टीवी और मनोरंजन जगत के कई कलाकार शामिल हुए। यहां अभिषेक बजाज, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारे नजर आए।
Trending Videos

सोनाक्षी सिन्हा-नताशा स्तांकोविक - फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी में छाई सोनाक्षी-जहीर की जोड़ी
फैशन ब्रांड की दिवाली पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति और अभिनेता जहीर खान के साथ पहुंचीं। उनका ट्रेडिशनल लुक लोगों को काफी पसंद आया।

नताशा स्तांकोविक ने लूटी लाइमलाइट
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ और मॉडल नताशा स्तांकोविक दिवाली पार्टी में लाइम ग्रीन लहंगा पहने नजर आईं। उन्होंने अपने खूबसूरत लुक से खींचा सबका ध्यान।

तेजस्वी प्रकाश-अवनीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
अवनीत कौर ने बिखेरा जलवा
दिवाली पार्टी में गोल्डन शिमरी आउटफिट और खूबसूरत ज्वेलरी में अवनीत कौर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से जलवा बिखेरा।

तेजस्वी प्रकाश का अलग अंदाज
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश अभिनेता समर्थ की दिवाली पार्टी का हिस्सा बनी। इस दौरान उन्हें  सिल्वर कलर की खूबसूरत साड़ी में देखा गया।

मालविका मोहनन-अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
पति संग पहुंचीं अंकिता लोखंडे
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे, समर्थ की दिवाली पार्टी में अपने पति बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शामिल हुईं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी।

मालविका मोहनन
दिवाली पार्टी में मालविका मोहनन ने अपने स्टनिंग लुक से गर्मी बढ़ाई। सुनहरे लहंगे और गॉर्जियस अंदाज ने सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली।  
विज्ञापन

ओरी-सोनम बाजवा - फोटो : सोशल मीडिया
ओरी
अपने यूनीक फैशन स्टेटमेंट और सिग्नेचर अंदाज के लिए छाए रहने वाले ओरी, इस फेस्टिव इवेंट में भी अपने किलर लुक से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।  

सोनम बाजवा
क्लासिक ब्लैक साड़ी और उसपर खूबसूरत गोल्डन एम्ब्रॉयडरी का जादू, सोनम बाजवा के इस एलिगेंट लुक ने फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है। 

पार्टी में छाए अक्षय के बेटे आरव
पार्टी में अक्षय कुमार के बेटे आरव भी नजर आए। आरव का एथनिक लुक लोगों को काफी पसंद आया। वहीं, कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की और कहा कि वह बिल्कुल अपने पिता की तरह लग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें