फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Khanna: गौरव खन्ना-निक्की तंबोली के बीच हुई बहस, एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाते दिखे टीवी कलाकार

Sat, 22 Mar 2025 12:58 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गौरव खन्ना टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ छोड़ने के बाद रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस शो पर एक दूसरी प्रतियोगी और अभिनेत्री निक्की तंबोली से उनकी बहस हो गई। जानिए, इस बहस की वजह?  
 
विज्ञापन
निक्की तंबोली, गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial, @nikki_tamboli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरव खन्ना ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में इन दिनों छाए हुए हैं। वह अच्छे अभिनेता होने के साथ, कमाल के कुक भी हैं। हाल ही में एक कुकिंग टास्क के दौरान उनका और निक्की तंबोली का झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दोनों ने एक-दूसरे को काफी कुछ कहा। 

विज्ञापन


निक्की ने गौरव को असुरक्षित इंसान बताया 
एक टास्क के दौरान गौरव, निक्की और बाकी प्रतियोगी को कुकिंग करने का अलग-अलग समय मिला। इसी बीच गौरव ने कहा कि निक्की के पास पहले ही इम्यूनिटी पीन है यानी वह गेम में सुरक्षित हैं। इस पर निक्की बोली कि गौरव एक असुरक्षित आदमी है। इस बात पर गौरव ने निक्की को कहा कि जो बातें आप बोल रही हैं, वह आपकी सोच को दिखाता है। 

ये खबर भी पढ़ें: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें कौन कर रहा कितना चार्ज 

ये लोग भी हैं शो में प्रतियोगी 
‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में गौरव खन्ना, निक्की तंबोली के अलावा तेजस्वी प्रकाश भी बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। शो में जज के तौर पर फराह खान, शेफ रणबीर बरार और विकास खन्ना नजर आ रहे हैं। शो में अपनी कुकिंग से प्रतियोगियों को शेफ विकास, रणबीर और निर्देशक फराह को प्रभावित करना होता है। 

ये खबर भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: तेजस्वी ऑस्ट्रेलिया के मास्टरशेफ गेरी से मिलीं, यूजर्स ने कर डाली अभिनेत्री की तारीफ  
विज्ञापन

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial

‘अनुपमा’ सीरियल में गौरव ने छाेड़ी गहरी छाप 
गाैरव खन्ना ने कई टीवी सीरियल में रोमांटिक हीरो के रोल निभाए हैं। सीरियल ‘अनुपमा’ में भी वह रुपाली गांगुली के अपोजिट नजर आए। सीरियल में गौरव खन्ना ने अनुज नाम का किरदार निभाया था। इस किरदार को काफी पसंद किया गया था।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें