न्यूयॉर्क में मेट गाला का आयोजन हो चुका है, जिसमें दुनियाभर के दिग्गज कलाकारों ने अपना जलवा बिखरने का काम किया। इस कड़ी में भारतीय सितारे भी किसी से कम नहीं रहे, चाहे वह शाहरुख खान हों या कियारा आडवाणी। अभिनेत्री कियारा ने जब बेबी बंप के साथ रेड कॉर्पेट पर एंट्री की, तो सभी का ध्यान उनकी ओर आ गया। अब उनके इस खूबसूरत अंदाज के लिए आलिया भट्ट से लेकर करण जौहर तक उनकी तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।
आलिया भट्ट के संदेश ने खींचा सबका ध्यान
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर मेट गाला समारोह की तस्वीरें पोस्ट की हैं और उसके कैप्शन में लिखा 'मई महीने में मां का पहला सोमवार'। इन तस्वीरों को यूजर्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘गॉर्जियस मम्मा’। यह लिखते हुए आलिया ने सफेद दिल वाली इमोजी भी लगाई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Met Gala NYC: मेट गाला के अब तक के सबसे अजीबोगरीब लुक, प्रियंका चोपड़ा से लेकर जेंडाया का लुक शामिल
इन कलाकारों ने भी की तारीफ
अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लुक ने सभी को दीवाना बना लिया है। आलिया भट्ट के अलावा एक्ट्रेस नेहा मलिक ने भी तारीफ करते हुए लिखा 'प्रेंग्नेंसी की चमक'। वहीं, आथिया शेट्टी ने दिल वाला इमोजी लगाकर कमेंट किया है। इसके अलावा अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने कियारा के लुक पर कहा कि खूबसूरत मां।
करण जौहर ने भी तारीफ में बांधे पुल
मेट गाला फैशन समारोह में कियारा आडवाणी की ब्यूटी देख करण जौहर भी अपने आपको तारीफ करने से रोक नहीं पाए। फिल्म निर्माता करण ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने कियारा का एक क्लिप साझा करते हुए लिखा, ‘देखिए इस शानदार सुंदरता को। मम्मी की चमक और उनके फैशन शो को। लव यू कियारा, बहुत खूबसूरत।’
यह खबर भी पढ़ें: Indian Celebs On Met Gala 2025: Diljit Dosanj के पंजाबी लुक ने खींचा सबका ध्यान #shorts
कियारा के गॉर्जस लुक ने दिया खास संदेश
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बेबी बंप के साथ मेट गाला के फैशन इवेंट में डेब्यू किया। रेड कॉर्पट पर आते ही कियारा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया और वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। अभिनेत्री ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता द्वारा तैयार की गई ड्रेस को पहना था और उनके आउटफिट का नाम था ‘ब्रेवहार्ट्स’, जो सशक्त महिलाओं और उनके बदलावों का प्रतीक थी। इसके अलावा उनके ड्रेस पर ब्लैक, व्हाइट और गोल्डेन कलर से वर्क किया गया था। वहीं, स्कल्पचरल से तैयार इस गाउन में घुंघरू और क्रिस्टल से सजी एक प्राचीन सोने की ब्रेस्टप्लेट भी थी, जो उनके लुक को और निखारने का काम कर रहा था।