कान फिल्म फेस्टिवल 2026
- फोटो : सोशल मीडिया
12 से 23 मई तक होगा कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 12 से 23 मई 2026 तक फ्रांस के कान्स शहर (फ्रेंच रिवेरा) में किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम मुख्य रूप से पैलेस डेस फेस्टिवल्स में आयोजित किया जाता है। भारत के समयानुसार इसकी ओपनिंग सेरेमनी 12 मई की शाम से देर रात के बीच शुरू होगी।
इस फेस्टिवल को कान के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम और वेबसाइट पर रेड कार्पेट और उद्घाटन/समापन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। हर साल फ्रांस के खूबसूरत शहर कान्स में होने वाला यह आयोजन सिर्फ रेड कार्पेट और ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे विश्व सिनेमा का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी की अध्यक्षता मशहूर दक्षिण कोरियाई फिल्म निर्माता पार्क चान-वूक करेंगे।
आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश-आलिया ही नहीं, ये बॉलीवुड सेलेब्स भी रेड कार्पेट पर उतरेंगे
हर बार की तरह इस बार भी दुनियाभर की तमाम हस्तियां इस फेस्टिवल में हिस्सा लेंगी। भारत की ओर से भी ऐश्वर्या राय और आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स कान की रेड कार्पेट पर नजर आएंगे। इनमें ऐश्वर्या-आलिया के अलावा फिल्ममेकर करण जौहर, तारा सुतारिया, मोनी रॉय और पूजा बत्रा के भी इस ग्लोबल इवेंट में हिस्सा लेने की संभावना है।
फिल्म निर्माता आशुतोष गोविरकर भी इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगे। वह भारत के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में शामिल होंगे और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के निदेशक के तौर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एमी विर्क और अशोक सराफ
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी, मराठी-गुजराती और मलयालम सिनेमा के कलाकार भी पहुंचेंगे
- पंजाबी अभिनेता व गायक एमी विर्क पहली बार अपनी फिल्म ‘चार्डीकला’ के साथ कान में शामिल होंगे। उनके साथ उनकी को-स्टार रूपी गिल भी मौजूद रहेंगी।
- मराठी सिनेमा की ओर से दिग्गज अभिनेता अशोक शराफ और निवेदिता शराफ, अभिनेत्री प्राजक्ता माली और निर्माता केदार जोशी शामिल होंगे।
- गुजराती सिनेमा का प्रतिनिधित्व मानसी पारेख करेंगी, जो गायक और निर्माता पार्थिव गोहिल के साथ फेस्टिवल में शामिल होंगी।
- मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से फिल्ममेकर चिदंबरम अपनी फिल्म ‘बालन: द बॉयज’ को कान मार्केट में पेश करेंगे।
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में
- फोटो : सोशल मीडिया
दिखाई जाएंगी भारत की ये फिल्में
79वें कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारत की कई फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें 'शैडोज ऑफ द मूनलेस नाइट्स' (ला सिनेफ अनुभाग), 'अम्मा अरियान' का 4K रीस्टोरेशन, पंजाबी फिल्म 'चार्डीकला', और हिंदी-कन्नड़ ड्रामा 'सितंबर 21' का वर्ल्ड प्रीमियर शामिल है। इसके अलावा मार्केट स्क्रीनिंग में 'बालन' और डाक्यूमेंट्री 'स्पिरिट ऑफ द वाइल्डफ्लावर' भी दिखाई जाएंगी।