फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कान समारोह में मधुमक्खी ने किया एक्ट्रेस को परेशान, साथी कलाकारों ने बचाया; देखें मजेदार वीडियो

Sat, 17 May 2025 11:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Emma Stone Viral Video From Cannes 2025: कान फिल्म महोत्सव में दुनियाभर के सितारे शिरकत कर रहे हैं। शुक्रवार को हॉलीवुड अभिनेत्री एमा स्टोन ने रेड कार्पेट पर वॉक किया। हालांकि, उन्हें एक मधुमक्खी ने परेशान कर दिया।
 
विज्ञापन
एमा स्टोन को मधुमक्खी ने किया परेशान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान फिल्म महोत्सव में दुनियाभर के फिल्मी सितारे जुट रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हसीनाएं अपना जलवा रेड कार्पेट पर बिखेर रही हैं। इस सिलसिले में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल के चौथे दिन अभिनेत्री एमा स्टोन रेड कार्पेट पर चलीं, लेकिन इस दौरान उन्हें एक मधुमक्खी ने परेशान कर दिया। इस बिन बुलाए मेहमान ने एम्मा स्टोन, पेड्रो पास्कल और ऑस्टिन बटलर के साथ कुछ तस्वीरें भी खिंचवाईं!

विज्ञापन

मधुमक्खी ने किया एमा को परेशान
एमा स्टोन जब रेड कार्पेट पर पहुंची तो एक मधुमक्खी ने उन्हें परेशान कर दिया। शुक्रवार को मधुमक्खी ने कान फिल्म महोत्सव में एरी एस्टर की नवीनतम फिल्म ‘एडिंगटन’ के रेड कार्पेट प्रीमियर को बाधित कर दिया। जब ऑस्टिन, एमा और पेड्रो फोटो के लिए रेड कार्पेट पर चले, तो सबसे पहले एमा ने इसे ऑस्टिन के सिर के चारों ओर भिनभिनाते हुए देखा और बाद में वह एमा के पास आ  गया। मधुमक्खी को देखकर एमा डर गईं। 
यह खबर भी पढ़ें: Cannes 2025: ‘थॉर’ और ‘स्पाइडरमैन’ की गर्लफ्रेंड का कान में जलवा, इन हॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी की शिरकत
विज्ञापन

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
एमा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर शानदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैं भी उसकी तरह ही करूंगा।’ एक अन्य ने लिखा, ‘पेड्रो उन्हें सेव कर रहे हैं। उनके बीच केमिस्ट्री है, मुझे यह बहुत पसंद आया! मैं एडिंगटन को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ एमा का लुक
अभिनेत्री रेड कार्पेट पर एक गाउन में नजर आईं। उन्होंने हल्के रेशम साटन टॉप स्टिच्ड बिब और  व्हाइट साटन गाला सैंडल के साथ एक स्लीवलेस सफेद रेशम क्रेप गाउन पहना था।


कब से कब तक चलेगा कान
78वां कान फिल्म महोत्सव 13 मई से 24 मई तक आयोजित किया जा रहा है। यह फेस्टिवल पूरे 12 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कई सारी फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। कान का उद्देश्य फिल्म निर्माता, वितरक और निवेशकों को एक साथ लाना हैं। यह सभी इस महोत्सव में हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें