22 अप्रैल को होगी पेशी
पुलिस ने सीडर्स के घर, वाहन और फोन की तलाशी ली, जहां दोनों घटनाओं से जुड़े सबूत मिले। इसके अलावा उनके पास बच्चों के यौन शोषण से संबंधित सामग्री भी पाई गई। सीडर्स पर बच्चों के यौन शोषण वाली सामग्री रखने, नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और गोपनीयता के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनकी जमानत 10 लाख डॉलर तय की गई है। वह 22 अप्रैल को कोर्ट में पेश होंगे।
पुलिस की जांच जारी
रिवरसाइड काउंटी शेरिफ विभाग का मानना है कि इस मामले में और भी पीड़ित हो सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे शेरिफ कार्यालय से संपर्क करें। रिवरसाइड काउंटी पब्लिक डिफेंडर ऑफिस ने जोसेफ सीडर्स पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
बैंड ने तोड़ा नाता
जोसेफ सीडर्स 2014 से 'द न्यू पोर्नोग्राफर्स' बैंड के साथ जुड़े थे। उन्होंने बैंड के कई एल्बमों में ड्रम बजाया था। इस घटना के बाद बैंड ने तुरंत उनके साथ सभी संबंध खत्म कर दिए। बैंड ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा, “"बैंड में हर कोई जो सीडर्स के खिलाफ आरोपों की खबर से पूरी तरह हैरान, और हताश है।"