ब्रूनो मार्स के पिता का निधन
- फोटो : इंस्टाग्राम@brunomars
'दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे वो'
ब्रूनो मार्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है और पिता के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'पिछले हफ्ते मुझे अपने पापा को आखिरी बार गले लगाने का मौका मिला। अगर आपने कभी मुझे उनके बारे में बात करते हुए देखा है, तो मैंने हमेशा कहा है कि वे ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने मुझे वह सब कुछ सिखाया जो मैं जानता हूं। खासकर जब बात म्यूजिक की हो'।
ब्रूनो मार्स के माता-पिता
- फोटो : इंस्टाग्राम@brunomars
बोले- 'मेरी तरफ से मां को किस करना'
सिंगर ने आगे लिखा है, 'उन्होंने मेरी चार खूबसूरत बहनों, मेरे भाई और मुझे पाला-पोसा। मेरी नजर में वो दुनिया के सबसे अच्छे पापा थे। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, मैं उन्हें हर दिन मिस करूंगा। आई लव यू पॉप्स। मेरी तरफ से ऊपर मां को किस करना'। बता दें कि ब्रूनो मार्स की मां बर्नाडेट हर्नांडेज साल 2013 में इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
अदनान सामी ने दी सांत्वना
सिंगर के इस मुश्किल वक्त में प्रशंसक उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। वहीं, मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी कमेंट किया है और उन्हें हिम्मत दी है।