हिना के लिए लिखा प्यारा नोट
रॉकी जायसवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज सोमवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने हिना खान के लिए लव नोट लिखा है। अपनी और हिना की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए रॉकी ने लिखा है कि हिना को अपनी जिंदगी में पाकर वे खुशनसीब महसूस कर रहे हैं। रॉकी लिखते हैं, 'जिंदगी ने जब मुझे ऑरेन्ज दिए, तो मैंने उन्हें प्यार से बदल दिया'!
हिना की बहुदारी के लिए कहे ये शब्द
रॉकी ने आगे लिखा है, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे अपना हमसफर मिल गया। सबकुछ समझ में आता है, क्योंकि तुम मेरे साथ हो। माय लव, मैं तुम्हारे रूप में एक बेहद बहादुर महिला को जानता हूं, जो बेहद ईमानदार है। यह प्यार हमेशा रहेगा.. तुम और मैं'। दोनों के बीच इस प्यार को देख फैंस तारीफ कर रहे हैं। और दुआ कर रहे हैं कि यह जोड़ी हमेशा बनी रहे।
कौन हैं रॉकी?
हिना खान जहां अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं, वहीं रॉकी स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं। कुछ वक्त पहले हिना खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वे और रॉकी काफी वक्त से एक-दूसरे को जानते हैं। कोडिव 10 महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के दौरान भी दोनों ने एक-दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारा। हिना खान की बीमारी के वक्त रॉकी उनका खूब ख्याल रखते हैं।