बॉक्स ऑफिस पर सोमवार का दिन फिल्मों के लिए कमाई का नया हिसाब लेकर आया। रजनीकांत की 'जेलर 2' की नजरें अब 500 करोड़ रुपये के आंकड़े पर हैं, तो अजय देवगन की 'दृश्यम 3' दुनियाभर में इस आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं, 'रणबाली', 'नई नवेली' और 'प्रहार' की कमाई में वीकेंड के बाद कितनी गिरावट आई और रिलीज के चौथे तक किस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये बटोरे, आइए जानते हैं।
जेलर 2
- फोटो : यूट्यूब
वर्ल्डवाइड छाई 'जेलर 2'
रजनीकांत की 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर सबसे आगे बनी हुई है। फिल्म ने सोमवार को रिलीज के पांचवें दिन भारत में 42.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 242.25 करोड़ रुपये हो गई है।
वहीं, दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 477.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यानी 500 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म को करीब 22.25 करोड़ रुपये और कमाने हैं।
हालांकि, रविवार की तुलना में सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई। चौथे दिन इसने भारत में 55.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन मजबूत बना हुआ है और अब निगाहें इसके 500 करोड़ रुपये के आंकड़े पर टिकी हैं।
फिल्म नई-नवेली
- फोटो : एक्स
'नई नवेली' के लिए कैसा रहा मंडे?
- नई नवेली में यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं।
- फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन भारत में 2.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
- इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 14.15 करोड़ रुपये हो गई है।
- वहीं, इसका वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 19.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
- बता दें कि रविवार को फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
- ऐसे में सोमवार को इसकी कमाई में 43.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
- फिल्म को शुरुआती वीकेंड पर दर्शकों का कुछ समर्थन मिला, लेकिन कामकाजी दिन शुरू होते ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई।
प्रहार फिल्म रिव्यू
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'प्रहार' ने कितना किया बिजनेस?
राजकुमार राव की 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' ने सोमवार को भारत में 2 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 11.15 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 13.26 करोड़ रुपये और दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन 15.41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रविवार को फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से सोमवार को इसकी कमाई में 45.2 फीसदी की गिरावट आई।
रणबाली मूवी रिव्यू
- फोटो : X
नॉन वीकेंड पर 'रणबाली' का क्या हुआ हाल?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली' को भी सोमवार को कमाई के मोर्चे पर झटका लगा। फिल्म ने चौथे दिन भारत में 5.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही इसकी कुल भारतीय नेट कमाई 29.45 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये और वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 43.85 करोड़ रुपये है।
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' का जलवा जारी
- अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है।
- सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 19 अक्टूबर को 18वें दिन भारत में 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
- इसके साथ ही इसकी कुल भारतीय नेट कमाई 350.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
- फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 420.32 करोड़ रुपये और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 548.07 करोड़ रुपये हो गया है।