'रणबाली' की कमाई कितनी रही?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'रणबाली' की ओपनिंग कमजोर रही थी। शुक्रवार को पहले दिन इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल शनिवार को कमाई में और गिरावट आई और कलेक्शन 7.30 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी का भी इसे फायदा नहीं मिला है। फिल्म ने आज तीसरे दिन 6.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'रणबाली' का टोटल कलेक्शन 23.45 करोड़ रुपये हो गया है।
'प्रहार' का कलेक्शन
राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई। कल इसने 3.15 करोड़ रुपये कमाए। आज रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसका टोटल नेट कलेक्शन नौ करोड़ रुपये हो चुका है।
यामी गौतम की 'नई नवेली' का टीजर रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'नई नवेली' का बॉक्स ऑफिस
यामी गौतम अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म कमाई के मामले में 'प्रहार' से आगे चल रही है। पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए थे। कल शनिवार को कलेक्शन चार करोड़ रुपये रहा। आज रविवार को यानी तीसरे दिन की कमाई 4.40 करोड़ रुपये है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 11.65 करोड़ रुपये है।
'दृश्यम 3' ने कितना दम दिखाया?
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' को आज सिनेमाघरों में 17 दिन हो गए हैं। वीकएंड पर एक बार फिर इसके कलेक्शन में उछाल आया है। कल शनिवार को फिल्म ने पांच करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज रविवार को 17वें दिन कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 347.25 करोड़ रुपये हो चुका है।